फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Five and a half million cash seized from vehicles

वाहनों में पकड़ी साढ़े पांच लाख की नकदी

Wed, 15 Feb 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा Updated Wed, 15 Feb 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
Five and a half million cash seized from vehicles
फ्लाइंग स्क्वॉयड ने बुधवार को चेकिंग के दौरान एक बाइक और दो कार से करीब साढ़े पांच  लाख की नकदी पकड़ी है। टीम ने बाइक से 1 लाख 54 हजार और कार से 1 लाख 40 हजार रुपये बरामद किए हैं  और दूसरी कार से ढाई लाख रुपये मिले हैं। पकड़े गए रुपयों को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन


फ्लाइंग स्क्वॉयड मजिस्ट्रेट अनुज सिंह ने बताया कि बुधवार की दोपहर वह थाना खरगूपुर के प्रभारी निरीक्षक बृजेन्द्र पटेल के साथ खरगूपुर-इटियाथोक मार्ग पर भवनियापुर चौराहे के पास बुधवार को चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच एक बाइक सवार आता दिखाई पड़ा।
विज्ञापन


उसे रोककर डिग्गी की तलाशी ली गई तो डिग्गी से 1 लाख 54 हजार रुपये बरामद हुए। मजिस्ट्रेट ने कहा कि बाइक सवार ने अपना नाम दिलीप कुमार निवासी बलरामपुर बताया। बरामद रुपयों के बारे में पूछताछ करने पर वह रुपयों को श्रोत नहीं बता सका, इसलिए रुपयों को जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं फ्लाइंग स्क्वॉयड मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह चौकी प्रभारी भंभुवा संजीत कुमार सिंह हमराही अखिलेश सिंह के साथ बुधवार को भंभुवा पुलिस चौकी के समीप वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच लखनऊ की तरफ से आ रही एक कार को रोककर तलाशी ली गई तो कार सवार विश्वजीत वर्मा निवासी कानपुर के पास से 1 लाख 40 हजार रुपये बरामद हुआ।


पूछताछ में विश्वजीत बरामद रुपयों के बारे में कोई प्रमाण नहीं दे सका, इसलिए रुपयों को जब्त कर लिया गया। वहीं मंगुरा बाजार में स्क्वॉयड टीम ने सिसई चौराहे के समीप चेकिंग के दौरान 2 लाख 50 हजार रुपए नकदी पकड़ी है।

फ्लाइंग स्क्वॉयड मजिस्ट्रेट अश्विनी सिन्हा ने बताया कि कार सवार कानपुर के मनप्रीत सिंह कोई प्रमाण नहीं दे सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed