फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   fire sigh on the bride, injured

दुल्हन पर झोंका फायर, घायल

Sun, 25 Sep 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Sun, 25 Sep 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
fire sigh on the bride, injured
गाोली मारी
शादी के बाद विदा होकर ससुराल जा रही दुल्हन पर शनिवार देर शाम चौपाल सागर के पास बाइक सवार दो युवकों ने फायर झोंक दिया। गोली दुल्हन के माथे को छूती हुई निकल गई। गोली के छर्रे से दुुल्हन मामूली रूप से घायल हो गई। उसका करनैलगंज के एक निजी चिकित्सक के यहां इलाज कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुुंची, मगर पुलिस को घटना के संबंध में तहरीर नहीं दी गई है। 
विज्ञापन


करनैलगंज नगर के सोनादासी पुरवा मोहल्ला निवासी कबीर मोहम्मद के बेटे शकील की शादी शहर के ठठेरी बाजार के समीप पीपल चौराहा निवासी मोहम्मद वसीम की बेटी शाहीन बानाें के साथ तय थी। शनिवार को शकील की बारात शहर के रुबी मैरिज हाल गई थी।
विज्ञापन


वहां निकाह होने के बाद बारात देर शाम साढ़े आठ बजे करनैलगंज वापस जा रही थी। स्कार्पियो में दूल्हा शकील आगे और दुल्हन शाहीन बानों पीछे की सीट पर बैठी थी। रात करीब नौ बजे दूल्हा-दुल्हन की स्कार्पियो जब रास्ते में चौपाल सागर के पास पहुंची, तभी पहले से एक मोटर साइकिल पर सवार तीन युवक रास्ते में खड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने दुल्हन की गाड़ी को रोकने का प्रयास किया। चालक ने गाड़ी नहीं रोकी तो मोटर साइकिल सवार युवक ने पीछे से आकर दुल्हन पर असलहे से फायर झोंक दिया। गाड़ी का शीशा खुला होने के चलते गोली दुल्हन के माथे को छूती हुई दूसरे गेट के पार हो गई। छर्रे लगने से दुल्हन को मामूली चोटें आई हैं।

अचानक हुुई इस घटना से डरे-सहमे परिवारीजन दूल्हा-दुल्हन को लेकर करनैलगंज पहुंचे तथा घटना की सूचना सीओ करनैलगंज शबीहुल हम्द को दी। सीओ ने कोतवाली देहात पुलिस को सूचित कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद कोतवाली देहात के प्रभारी दिनेश सिंह विष्ट मौके पर पहुंचे।

देहात कोतवाली प्रभारी ने जांच के दौरान दूल्हा-दुल्हन के परिवारीजनों मौके पर बुलाया, मगर वहां कोई नहीं पहुंचा। प्रभारी कोतवाली देहात विष्ट ने बताया कि घटना स्थल चौपाल सागर के पास का है जो देहात कोतवाली क्षेत्र में नहीं है फिर भी जांच के लिए पीड़ित को बुलाया गया था, लेकिन कोई नहीं आया।


उन्होंने बताया कि किसी ने घटना को लेकर तहरीर भी नहीं दी है। दूल्हे के पिता कबीर मोहम्मद ने बताया कि लड़के की बारात लेकर वापस आए और दूसरे दिन बेटी रुख्सार की शादी है। व्यवस्था और व्यस्तता के चलते तहरीर नहीं दी जा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed