फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Fire in city due to administrative negligence

प्रशासनिक लापरवाही से जल उठा शहर

Wed, 23 Sep 2015 11:22 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 23 Sep 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
पिछले साल दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान शहर में जबर्दस्त बवाल हुआ था। महराजगंज रोड पर उपद्रवियों ने रात में कई घंटे पथराव किया था, मगर पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। बुधवार को हुई घटना से एक बार फिर पुलिस-प्रशासन की लापरवाही सामने आई है। बुधवार को जब महराजगंज रोड से जुलूस निकल रहा था। तो संवेदनशील क्षेत्र होने के बावजूद जुलूस के साथ पर्याप्त पुलिस बल नहीं लगाया गया।
विज्ञापन


यही नहीं मौके पर दमकल टीम को भी नहीं लगाया गया था। यही वजह रही कि जब हिंसक भीड़ पथराव व आगजनी कर रही थी तो मौके पर मौजूद चंद पुलिसकर्मी असहाय नजर आए। बुधवार को साप्ताहिक बंदी के कारण शहर की अधिकतर दुकानें बंद थीं। इसके चलते बाजार में भीड़ भी कम थी अन्यथा पथराव के दौरान और अधिक लोग घायल हो सकते थे।
विज्ञापन


घटना के करीब एक घंटे बाद प्रशासनिक अमले के सक्रिय होने पर स्थिति नियंत्रित हो सकी। हालांकि रात तक दयानंद नगर, पांडेय खास, चौक बाजार, एकता चौराहा, भरत मिलाप चौराहे के आसपास पुलिस व उपद्रवियों के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस एक चौराहे पर उपद्रवियों को खदेड़ती तो कुछ देर में दूसरे चौराहे पर भीड़ लग जाती। फोर्स की कमी के चलते पुलिस उपद्रवियों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं कर पा रही थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि जुलूस की सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन की लापरवाही के चलते हालात बिगड़े हैं। जब दुकान में आग लगा दी गई तब फोन करके दमकल बुलाया गया।

शहर में पसरा सन्नाटा
गोंडा। बकरीद के मद्देनजर बुधवार को साप्ताहिक बंदी के बावजूद तमाम दुकानें खुली थीं। बवाल होने पर न सिर्फ चौक बल्कि पूरे नगर में दुकानों के शटर गिर गए। लोग भागकर अपने-अपने घर जाने की जल्दी में दिखे। इस भगदड़ में विसर्जन जुलूस में शामिल कई महिलाओं के भी घायल होने की सूचना है लेकिन अभी तक उनके नाम सामने नहीं आ पाए हैं। उपद्रव के बाद चौक इलाके में तमाम लोगों के जूते-चप्पल छूट गए, जिन्हें देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि हालात क्या रहे होंगे। उपद्रवियों ने गुमटी, ठेले व तख्त पर लगी दुकानें भी पलटकर फूंक दीं।

विसर्जन जुलूस के दौरान कुछ अराजक तत्वों के पत्थरबाजी करने पर बवाल हुआ था। अब शहर में शांति के साथ ही स्थिति नियंत्रण में है। शहर में अमनचैन बहाल करने के लिए प्रशासन पूरी कोशिश कर रहा है। तनाव के मद्देनजर शहर भर में पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है। उपद्रवियों को कतई बक्शा नहीं जाएगा।

-रवींद्र सिंह, एएसपी गोंडा

तीन बाइक व एक कार को बनाया निशाना
गोंडा। उपद्रव के दौरान रात करीब आठ बजे चौक से फैजाबाद रोड तिराहा पर उपद्रवियों ने एक बाइक को आग के हवाले कर दिया जबकि एकता चौराहे पर दो बाइक फूंक दीं। उपद्रवियों ने एक शिक्षिका की कार भी क्षतिग्रस्त कर दी। हिंसक भीड़ को देखकर कई लोग सड़क पर अपने वाहन छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed