{"_id":"58c048094f1c1bc142dc426c","slug":"female-clerk-charged-with-rape-on-principa","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला लिपिक ने प्रधानाचार्य पर लगाया छेड़खानी का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला लिपिक ने प्रधानाचार्य पर लगाया छेड़खानी का आरोप
amar ujala
Updated Wed, 08 Mar 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के एक इंटर कॉलेज की महिला लिपिक ने प्रधानाचार्य व सहायक लिपिक पर मोबाइल से अश्लील फिल्म दिखाकर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। महिला लिपिक ने पुलिस व कॉलेज प्रबंधक से मामले की शिकायत कर जांच व कार्रवाई की मांग की है। तुलसीपुर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
थाना क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज की महिला लिपिक ने प्रबंधक, जिला गन्ना अधिकारी और पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि प्रधानाचार्य व सहायक लिपिक मोबाइल से अश्लील फिल्म दिखाकर छेड़खानी करने की कोशिश की है।
महिला लिपिक का आरोप है कि प्रधानाचार्य व लिपिक कई दिनों से अभद्रता करने के लिए आमादा है। कॉलेज के एकांत कार्यालय में कार्य करने का जबरन निर्देश दिया गया है जबकि कॉलेज के अन्य स्टाफ को उस बिंग में कार्य करने के लिए कोई आदेश नहीं दिया गया है। अकेले होने का प्रधानाचार्य व लिपिक फायदा उठाना चाहते हैं। नौकरी से निकलवाने की धमकी भी दे रहे हैं।
विज्ञापन
महिला लिपिक ने पुलिस व प्रबंधक से सुरक्षा की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष तुलसीपुर इंद्रजीत यादव ने बताया कि कॉलेज की महिला लिपिक ने तहरीर दी है। चौकी इंचार्ज कस्बा को मामले की जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। उधर कॉलेज प्रबंधक व जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। दो सदस्यीय टीम गठित कर मामले की जांच कराई जा रही है।