{"_id":"919dd28f6d535c511f16894c1761c2e4","slug":"father-in-law-hostage-blew-home-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुर-बहू को बंधक बना फूंका घर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुर-बहू को बंधक बना फूंका घर
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटियाथोक थाना क्षेत्र के रामनगर सरकांड गांव में रविवार को सुबह जमीन के विवाद को लेकर कुछ लोगों ने दुधमुंहे बच्चे व बच्ची संग ससुर-बहू को उनके घर में ही बंधक बनाकर घर को फूंक दिया। चीख-पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाई और परिवारीजनों को बचा लिया। पुलिस ने मौके से आठ लोगों को हिरासत में ले लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
घटना की सूचना पर पहुंचे सीओ सदर ने ग्रामीणों से जानकारी ली। इस मामले में इटियाथोक थाने में 18 लोगों को नामजद करते हुए 15 अन्य के खिलाफ बलवा, आगजनी, जानलेवा हमला व एससी-एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
इटियाथोक थाना क्षेत्र के रामनगर सरकांड गांव के रहने वाले बुद्धराम ने बताया कि उसका गांव के ही कुछ लोगों से जमीन का विवाद चल रहा है।
इसी को लेकर रविवार सुबह जब वह अपने परिवारीजनों के साथ घर पर था, तभी गांव के देवेंद्र कुमार के साथ करीब 30 लोगों ने उसके घर पर हमला कर दिया।
हमलावरों ने घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और घर में आग लगा दी। बुद्धराम ने बताया कि घर के अंदर वह, उसकी बहू मालती (26) पत्नी रामतीरथ, पौत्री खुशी (3) व छह दिन का पौत्र फंसे थे। आग की लपटें बढ़ती जा रही थीं। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़े और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने प्रयास करके आग बुझाई और उन्हें बचा लिया। पुलिस ने मौके से आठ लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
सीओ सदर अखंड प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से मामले की जानकारी ली। इस मामले में बुद्धराम ने इटियाथोक थाने में देवेंद्र समेत 18 लोगों को नामजद करते हुए 15 अन्य के खिलाफ बलवा, आगजनी, जानलेवा हमला व एससी-एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रामनगर सरकांड गांव में परिवारीजनों को घर में बंद कर सुबह आग लगा दी गई। आग की लपटें बढ़ती गईं और घर के अंदर मौत को करीब देखकर लोगों की चीख गूंजती रही। मगर गांव वालों ने जब बचाकर उन्हें बाहर निकाला तो वह मौत की आहट को देखकर बिलखते रहे।