{"_id":"4b89f96389446afaed6ab75b89723636","slug":"farmer-killed-in-dispute-of-cutting-sugar-cane-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना काटने के विवाद में किसान की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गन्ना काटने के विवाद में किसान की हत्या
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस मामले में किसान के बेटे ने थाना मोतीगंज में पिता-पुत्र समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मोतीगंज थाना क्षेत्र के पिपरा भिटौरा गांव के रहने वाले विनोद वर्मा ने बताया कि उसकी जमीन विवाद को लेकर पट्टीदार रामचंदर से रंजिश चल रही है।
विनोद के मुताबिक वह शुक्रवार की दोपहर बाद अपने खेत में गन्ना काटने गया था। वहां रामचंदर का बेटा नानबाबू भी आ गया। दोनों खेत में गन्ना छील रहे थे तभी नानबाबू व विनोद के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों के बीच मारपीट हो गई।
विनोद ने बताया कि इसी बीच नानबाबू ने अपने घर वालों को फोन करके मारपीट की जानकारी दी, जब वह घर पहुंचा तो नानबाबू उसका भाई दीपू व उसके पिता रामचंदर उसके घर पर ईंट-पत्थर लेकर पथराव शुरू कर दिए।
विज्ञापन
विनोद ने बताया कि पट्टीदारों ने ईंट से मारकर उसके पिता खुशीराम वर्मा (45) की हत्या कर दी और भाग गए। हत्या की सूचना पर थानाध्यक्ष मोतीगंज उमेश वाजपेई व थानाध्यक्ष धानेपुर देवेंद्र पांडेय की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
हत्या की सूचना पर पहुंचे प्रभारी पुलिस अधीक्षक रवीन्द्र सिंह ने गांव वालों से हत्या के कारणों की जानकारी ली। इस मामले में खुशीराम के बेटे विनोद ने थाना मोतीगंज में रामचंदर उसके बेटे दीपू व नानबाबू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।