फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Durgodwa coined by bullets splattering

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा दुर्गोड़वा

Tue, 01 Sep 2015 12:02 AM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 01 Sep 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव को लेकर चल रही रंजिश के बीच रविवार देर रात दुर्गोड़वा गांव में दो गुटों में मारपीट हो गई। इस दौरान पथराव हुआ और पूरा गांव गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। दोनों गुटों की ओर से कई राउंड फायरिंग हुई।
विज्ञापन


बवाल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर लाइसेंसी दो रायफल, एक बंदूक व एक पिस्टल बरामद की है। इस मामले में देहात कोतवाली में जिला पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधान समेत दोनों गुटों के 18 लोगों के खिलाफ हंगामा करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने सगे भाइयों समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के दुर्गोड़वा गांव निवासी ग्राम प्रधान दयानंद तिवारी की गांव के ही रहने वाले जिला पंचायत सदस्य विन्नू द्विवेदी और राजबहादुर तिवारी से चुनावी रंजिश चल रही है। इसी को लेकर रविवार देर रात दोनों गुटों के लोग आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान दोनों गुटों की ओर से पथराव किया गया और फायरिंग शुरू हो गई। इससे दुर्गोड़वा गांव गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। हालांकि फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ। बवाल की सूचना पर सीओ सदर अखंड प्रताप सिंह, कोतवाल देहात फणींद्र सिंह यादव मौके पर पहुुंचे। पुलिस ने यहां से लाइसेंसी दो रायफल, एक बंदूक व एक पिस्टल बरामद की है।

 देहात कोतवाल फणींद्र सिंह यादव ने कोतवाली में एक गुट के जिला पंचायत सदस्य खरगूपुर विन्नू द्विवेदी, राजबहादुर तिवारी, उसके बेटे राज कमल तिवारी, अजय नरायन तिवारी, अरुण कुमार, अखिलेश, अमरजीत, सिपाहीलाल, शिवभगवान तो दूसरे गुट के ग्राम प्रधान दुर्गोड़वा दयानंद तिवारी, उसके बेटे सुरेंद्र तिवारी, हरेंद्र तिवारी, कौशल, कपिलदेव, कृष्णदेव, रामलखन,  उमाशंकर व रमाशंकर के खिलाफ हंगामा करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

देहात कोतवाल फणींद्र सिंह यादव ने बताया कि एक गुट के राज बहादुर तिवारी तथा दूसरे गुट के ग्राम प्रधान के बेटे सुरेंद्र तिवारी, हरेंद्र तिवारी व रमाशंकर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 
पंचायत चुनाव को लेकर दुर्गोड़वा गांव में फायरिंग करने वालों को शस्त्र लाइसेंस निरस्त होगा। इसके लिए पुलिस ने तैयारी कर ली है।

पुलिस निरस्तीकरण की रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को भेजेगी। देहात कोतवाल फणीन्द्र सिंह यादव ने बताया कि दुर्गोड़वा गांव में फायरिंग के बाद बरामद किए गए असलहों की पड़ताल की गई तो 315 बोर की एक रायफल का लाइसेंस राज बहादुर तिवारी के बेटे राजकमल तिवारी व दूसरी रायफल दूसरे बेटे अजय नरायन तिवारी के नाम दर्ज है।

जबकि बरामद 12 बोर की बंदूक ग्राम प्रधान दयानंद तिवारी व 32 बोर की पिस्टल उसके बेटे सुरेंद्र तिवारी के नाम से है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed