फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   doctor beat the patient

डॉक्टर ने मरीज को पीटा

Wed, 28 Sep 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Wed, 28 Sep 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
doctor beat the patient
जिला अस्पताल में विवाद में टूटा मोबाइल - फोटो : अमर उजाला
जिला अस्पताल में डॉक्टर व मरीज के बीच का रिश्ता धीरे-धीरे कलंकित होता जा रहा है। अभी चंद रोज पहले इमरजेंसी में अपने पिता को दिखाने पहुंचे एक मरीज को थप्पड़ मारने का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि मंगलवार को एक और घटना हो गई।
विज्ञापन


बताया जाता है कि मंगलवार को अस्पताल में दिखाने पहुंचे दो युवकों की डॉक्टर आलोक शुक्ला से कुछ कहासुनी हुई। जिसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि युवकों ने डॉक्टर को कुर्सी से धक्का देकर नीचे गिरा दिया।
विज्ञापन


आरोप यह भी है कि दोनों युवकों ने डॉक्टर के साथ मारपीट की। लेकिन इसके बाद पीड़ित दोनों युवकों की मानें तो बंद कमरे में डॉक्टर व उनके गुर्गों ने उन्हें बंद करके इतनी बुरी तरह पीटा कि दोनों बेहोश हो गए। यही नहीं डॉक्टर ने फोन करके पुलिस भी बुला ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फैजाबाद के ठाकुरद्वारा निवासी आशीष गुप्ता (23) व मालवीय नगर गोंडा के रहने वाले श्रेयांश त्रिवेदी दोस्त हैं। मंगलवार को आशीष गुप्ता की तबियत खराब होने पर श्रेयांश उसे लेकर जिला अस्पताल दिखाने गया था।

यहां पर्ची बनवाने के बाद दोनों लोग फिजीशियन डॉ. आलोक शुक्ल की ओपीडी के पास पहुंचे, जहां मरीजों की भीड़ जुटी थी। लाइन में लगकर दोनों डॉक्टर के पास पहुंचे ही थे कि इतने में डॉक्टर कुर्सी से उठ खड़े हुए और बोले कि अभी मैं नहीं देख पाऊंगा।

इस पर श्रेयांश ने डॉक्टर पर आशीष को देख लेने का दबाव बनाया। बताया जाता है कि दोनों के बीच बात हो ही रही थी कि इतने में एक युवक ने डॉक्टर को धक्का दे दिया, जिससे वह नीचे गिर गए। डॉक्टर आलोक शुक्ला का आरोप है कि दोनों युवकों ने उन्हें कुर्सी से धक्का देने के बाद उनके साथ मारपीट की। दोनों युवक उनकी केबिन से बाहर निकले और फिजीशियन डॉ. समीर गुप्ता को दिखाने चले गए।

बताते हैं कि यहां से निकलते ही दोनों युवकों को कुछ लोगों ने कमरे में खींच लिया। जहां कई लोगों ने मिलकर उन्हें जमकर पीटा। आशीष और श्रेयांश की मानें तो डॉक्टर व अन्य लोगों की पिटाई से वह दोनों दो बार बेहोश भी हुए। जिसके बाद पुलिस आ गई और उन्हें कोतवाली ले आई।

 
 जिला अस्पताल में डॉक्टर के साथ मरीज व उसके तीमारदार की हुई मारपीट मामले में जहां फिजीशियन डॉ. आलोक शुक्ला ने दोनों युवकों पर उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए इसकी तहरीर दी है तो वहीं आशीष गुप्ता व श्रेयांश ने  तहरीर देकर डॉक्टर व उनके गुर्गों पर बंद कमरे में मारपीट करने का आरोप लगाया है। नगर कोतवाल बृजेश कुमार ने कहा कि जिला अस्पताल में हुई घटना में दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के साथ मारपीट करने की तहरीर उन्हें मिली है। जिसकी जांच की जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed