{"_id":"57cdb2b14f1c1baa30318434","slug":"district-panchayat-member-looted-browning-adjacent","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचा सटा जिला पंचायत सदस्य को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचा सटा जिला पंचायत सदस्य को लूटा
अमर उजाला/बलरामपुर
Updated Mon, 05 Sep 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
तीन शातिर लुटेरे धरे गए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के अचलरूप गांव के पास सोमवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने घर लौट रहे जिला पंचायत सदस्य की कनपटी पर तमंचा लगाकर छह हजार रुपये, सोने की चेन व मोबाइल लूट लिया। पीड़ित ने मामले की तहरीर रेहरा बाजार थाने में दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
सराय खास क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य रामनरेश ने बताया कि सोमवार को वह जरूरी काम से रेहरा बाजार ब्लॉक आए थे। ब्लॉक में काम निपटाकर राम नरेश दोपहर में बाइक से घर लौट रहे थे।
इसी दौरान रास्ते में अचलरूप गांव के निकट दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक करके रोक लिया। इसके बाद बदमाशों ने रामनरेश की बाइक की चाभी निकाल ली तथा कनपटी पर तमंचा लगा दिया।
विज्ञापन
बदमाशों ने रामनरेश की जेब में रखे छह हजार रुपये, 30 ग्राम सोने की चेन तथा मोबाइल फोन छीन लिया। पीड़ित ने मामले की तहरीर रेहरा बाजार थाने में दी है। रेहरा बाजार थाने के एसओ भीष्मपाल सिंह यादव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।