फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   dispute in torch the elderly man's killing

टार्च के विवाद में अधेड़ की हत्या

Sat, 30 Jul 2016 10:18 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
अमर उजाला/बलरामपुर Updated Sat, 30 Jul 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
dispute in torch the elderly man's killing
बहन की ही कर दी हत्या - फोटो : Getty
 रात में देर तक बेटे को टार्च लेकर गांव में घूमने से मना करने पर हुए विवाद में अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात को मृतक के बड़े बेटे, भाई तथा तीन भतीजों ने अंजाम दिया। छोटे बेटे की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन


हरैया थाना क्षेत्र के ग्राम बनकटवा खुर्द टिकुली गढ़ निवासी सुद्धू ने बताया कि शुक्रवार की रात उनका बड़ा भाई बुद्धू घर से टार्च लेकर गांव में घूमने चला गया था। बुद्धू के पिता रामप्यारे (58) को टार्च लेकर मक्के के खेत का रखवाली करने जाना था।
विज्ञापन


रात करीब 10 बजे जब बुद्धू टार्च लेकर घर लौटा तो पिता रामप्यारे उसे डांटने लगे। इससे नाराज बुद्धू ने पिता से मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच रामप्यारे के भाई रामबरन व भतीजे मंगरे, नानबाबू तथा गुड्डू भी बुद्धू की तरफ से रामप्यारे को पीटने लगे। गंभीर पिटाई होने के चलते रामप्यारे की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामप्यारे की मौत होते ही सभी आरोपी मौकेे से भाग निकले। यह भी कहा जा रहा है कि राम प्यारे की रामबरन आदि से रंजिश चल रही थी। इन लोगों ने बुद्धू से हुए विवाद का फायदा उठाकर रामप्यारे को पीट दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।


थानाध्यक्ष हरैया इकरार अहमद ने बताया कि मृतक के छोटे बेटे सुद्धू की तहरीर पर बुद्धू, रामबरन, मंगरे, नानबाबू व गुड्डू के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed