फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Death of a married woman in a fire

ढिबरी से लगी आग से विवाहिता की जलकर मौत

Wed, 24 May 2017 11:15 PM IST
Amarujala
Amarujala Updated Wed, 24 May 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
 थाना क्षेत्र के बभनजोत गांव के मजरा पुरवा में मंगलवार रात को ढिबरी से लगी आग के चलते एक विवाहिता की जलकर मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में बगल में सो रही उसकी तीन वर्षीया बेटी भी आंशिक रुप से झुलस गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है जबकि मासूम बालिका को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।      
विज्ञापन


छपिया थाना क्षेत्र के हथियागढ़ गांव के रहने वाले राम सहाय के मुताबिक उन्होने अपनी बेटी कंचना का विवाह छह साल पहले खोंडारे थाना क्षेत्र के बभनजोत गांव के मजरा पुरवा के रहने वाले दयाशंकर के साथ की थी। वर्तमान में दयाशंकर रोजगार के लिए गुजरात प्रांत में रह रहा है।
विज्ञापन


घर पर कंचना अपनी तीन साल की मासूम बेटी सोनाक्षी व दिमागी रुप से कमजोर श्वसुर फागू के साथ रह रही थी। कंचना देवी रोज की तरह मंगलवार को भी खाना खाने के बाद अपनी बेटी के साथ घर में सो रही थी। रोशनी के लिए उसने घर में ढिबरी जला रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राम सहाय ने बताया कि देर रात रोशनी के लिए जलाई गई ढिबरी अचानक नीचे गिर गई और उसके लौ से कंचना के कपड़ों में आग लग गई। जब तक वह कुछ समझ पाती आग की लपटों ने उसे घेर लिया और उसकी मौके पर ही जलकर मौत हो गई।

इस हादसे में अपनी मां के बगल में सो रही तीन साल की मासूम सोनाक्षी भी मामूली रुप से झुलस गई। इस हादसे ने दयाशंकर की गृहस्थी को तो उजाड़ा ही साथ ही मासूम सोनाक्षी के सिर से उसकी मां का साया भी छीन लिया। हदसे की सूचना मिलने पर राम सहाय ने इसकी सूचना खोड़ारे पुलिस को दी।


सूचना पर पहुंची पुलिस ने कंचना के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है जबकि सोनाक्षी को इलाज के लिए गौरा चौकी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रभारी थानाध्यक्ष जंग बहादुर यादव ने बताया की पोसटमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed