फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   DCM and roadways bus collision, killed one

डीसीएम व रोडवेज बस में टक्कर, एक की मौत

Wed, 09 Nov 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 09 Nov 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
DCM and roadways bus collision, killed one
- फोटो : amar ujala
देहात थाना क्षेत्र में धुसाह गांव के पास बौद्घ परिपथ पर बुधवार शाम डीसीएम व रोडवेज बस की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में पास ही खड़े दो और डीसीएम चालक घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों को जिला मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद दोनों चालक वाहनों का मौके पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


देहात थानाध्यक्ष राजकुमार यादव ने बताया कि बुधवार शाम को धुसाह गांव के पास बौद्घ परिपथ पर डीसीएम व रोडवेज बस आमने-सामने भिड़ गईं। इसकी चपेट में आकर बाइक सवार सुहागिनपुरवा निवासी कृष्ण कुमार (40) पुत्र मिठाईलाल की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के दौरान पास में ही ठेले से सब्जी खरीद रही धुसाह निवासी राजकुमार की पत्नी रीना (30) व सुहागिनपुरवा निवासी धर्मवीर (45) पुत्र श्यामलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल डीसीएम चालक व रोडवेज चालक एवं परिचालक मौके से भाग गए। दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed