{"_id":"5728e9464f1c1b974a5cd4aa","slug":"crook-shot-the-teacher-s","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाश ने शिक्षक को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाश ने शिक्षक को मारी गोली
अमर उजाला/गोंडा
Updated Tue, 03 May 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
फायरिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनकापुर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की सुबह मोटरसाइकिल से कॉलेज जा रहे शिक्षक को रंजिश के चलते एक हिस्ट्रीशीटर ने अपने दो भाइयों के साथ मिलकर गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। शिक्षक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनकापुर लाया गया, जहां हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
इस मामले में शिक्षक के बड़े भाई ने कोतवाली मनकापुर में हिस्ट्रीशीटर व उसके तीन सगे भाइयों समेत आठ लोगों के खिलाफ बलवा व जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के हरनाटायर गांव के मजरा उड़नापुर के रहने वाले दूधनाथ वर्मा (30) मनकापुर के छत्रपति साहू जी महराज महाविद्यालय गौनौरा में शिक्षक हैं।
विज्ञापन
दूधनाथ के बड़े भाई भूनेश्वर वर्मा ने बताया कि उनकी कोतवाली मनकापुर क्षेत्र के हरनाटायर गांव के रहने वाले एक हिस्ट्रीशीटर रामजन्म वर्मा से जमीन को लेकर रंजिश चल रही थी, मगर बाद में उन्होंने जमीन छोड़ दी थी।
भूनेश्वर के मुताबिक मंगलवार की सुबह उनके शिक्षक भाई कॉलेज जाने के लिए बाइक लेकर घर से निकले थे। जब वह जोगापुर नंदगांव के पास पहुंचे, तभी हिस्ट्रीशीटर रामजन्म वर्मा ने अपने भाई रामजतन वर्मा, गौरीशंकर वर्मा, बेटे प्रेमशंकर वर्मा व पिता राम उजागर वर्मा के संग मिलकर उन्हें रोक लिया और तमंचे से ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
आनन-फानन में उन्हें सीएचसी मनकापुर लाया गया, जहां हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस मामले में भूनेश्वर वर्मा ने कोतवाली मनकापुर में हिस्ट्रीशीटर रामजन्म वर्मा, उसके भाई रामजतन वर्मा, गौरीशंकर वर्मा, बेटे प्रेमशंकर वर्मा व पिता रामउजागर वर्मा के खिलाफ बलवा व जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।