फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Drunken laborer beaten with a stick, consumed poison, and died

Banda News: शराब के नशे में मजदूर को डंडे से पीटा, खाया जहर, मौत

Thu, 08 Oct 2026 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Drunken laborer beaten with a stick, consumed poison, and died
फोटो-5- मृतक राजेंद्र। फाइल फोटो।
-चिल्ला थाना क्षेत्र के कस्बे की घटना
विज्ञापन

-भाई ने डंडे से पीटकर हत्या का लगाया आरोप, पुलिस कर रही जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। शराब पीने में हुए आपसी विवाद के चलते युवक को डंडे से पीट दिया। पिटाई से आहत होकर उसने जहर खा लिया और अचेत होकर सड़क किनारे गिर पड़ा। एक साथी ने उसके भाई को फोन करके घटना की सूचना दी। भाई ने मौके पर पहुंचकर उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भाई ने साथी पर मारपीट कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
चिल्ला थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी राजकुमार ने बताया कि उसका भाई राजेंद्र (27) बुधवार को दोपहर गांव के गच्चू व शिवभवन के साथ शराब पी रहे थे। शराब पीने के दौरान उनका आपस में झगड़ा हो गया। इस पर शिवभवन ने उसे डंडे से पीट दिया। इससे आहत होकर उसने जहर खा लिया। गच्चू ने उसे फोन पर सूचना दी, जब राजकुमार मौके पर पहुंचा तो राजेंद्र सड़क पर पड़ा मिला। भाई व अन्य परिजन उसे लेकर रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां रात में तकरीबन ढाई बजे उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

भाई ने गांव के शिवभवन पर डंडे से पीटने का आरोप लगाया है। राजेंद्र मजदूरी करता था। घर में पत्नी रानी, एक पुत्र व पुत्री है। राजकुमार ने थाने में शिवभवन के खिलाफ मारपीट करने की तहरीर दी है। चिल्ला थानाध्यक्ष आनंद साहू ने बताया कि नशे में आपसी विवाद हुआ है। विवाद के कारण आरोपी ने डंडा मार दिया था, इससे उसने जहर खा लिया है और मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है। अभी किसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed