{"_id":"6ac7dad3856036a10803bd75","slug":"bike-rider-killed-in-accident-another-injured-kasganj-news-c-175-1-agr1054-155186-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: हादसे में बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: हादसे में बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल
विज्ञापन
फोटो28मृतक प्रेम सिंह का फाइल फोटो।
कासगंज /ढोलना । ढोलना क्षेत्र में बुधवार की देर रात पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दूसरा युवक घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल से अलीगढ़ रेफर किया है। युवक रिश्तेदारी से अपने गांव लौट रहा था। पुलिस वाहन की तलाश कर रही है।
जिला एटा में थाना मारहरा के गांव सराय अहमद खां निवासी प्रेम सिंह (40) पुत्र मुन्ना लाल बुधवार की शाम राजवीर पुत्र धनीराम निवासी महमूदपुर, ढोलना के साथ ढोलना क्षेत्र में अपनी रिश्तेदारी में आए थे। वह देर शाम बाइक पर सवार होकर राजवीर के साथ अपने घर जा रहे थे।
ढोलना -कासगंज रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों बाइक सवार घायल हो गए। घटना के बाद राहगीर व आस-पास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। कार चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने प्रेमसिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे घायल राजवीर की हालत को गंभीर देखते हुए उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। मृत का पोस्टमार्टम कराया गया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
वर्जन :
वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजन की ओर से तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। -आंचल चौहान , सदर सीओ कासगंज