फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   coupe 's death to the current

करंट लगने से दंपती की मौत

Mon, 01 Aug 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
अमर उजाला/बलरामपुर Updated Mon, 01 Aug 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
coupe 's death to the current
यमकेश्वर ब्लॉक के घारकोट के पास हाईटेंशन लाइन पर चिपका कर्मी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गैसड़ी कोतवाली क्षेत्र के थरौली गांव में सोमवार को दोपहर आंगन में लगे लोहे के तार पर कपड़ा फैलाते समय करंट की चपेट में आने से वृद्ध दंपती की मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर परिवारीजनों को सौंप दिया है। घटना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


बताया जाता है कि गैसड़ी कोतवाली क्षेत्र के थरौली गांव निवासी वशीर (70) अपनी पत्नी अमीना (65) के साथ घर पर रहते थे। सोमवार को दोपहर में अमीना घर के आंगन में लगे लोहे के तार पर सूखने के लिए कपड़े फैला रही थी।
विज्ञापन


इस तार में करंट प्रवाहित हो रहा था। कपड़ा डालते ही अमीना तार से चिपक गई। इसी दौरान अमीना को करंट की चपेट से बचाने के लिए घर में मौजूद वशीर पहुंचे। वशीर पत्नी को छुड़ाने के बजाय खुद करंट की चपेट में आ गए। मौके पर ही पति-पत्नी की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। पड़ोसियों तथा ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस तथा मृतक के रिश्तेदारों को दी। गैसड़ी कोतवाल ज्ञानेंद्र पांडेय ने बताया कि शव का पंचनामा कर अंतिम संस्कार के लिए परिवारीजनों व रिश्तेदारों को सौंप दिया गया है। बुजुर्ग दंपती के साथ हुए इस हादसे से गांव में शोक की लहर व्याप्त है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed