{"_id":"5783de354f1c1b1b0813db35","slug":"clash-and-firing-in-land-dispute-six-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में मारपीट व फायरिंग, छह घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भूमि विवाद में मारपीट व फायरिंग, छह घायल
अमर उजाला/गोंडा
Updated Mon, 11 Jul 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
फायरिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज थाना क्षेत्र के जैतपुर माझा गांव में भूमि विवाद को लेकर सोमवार की दोपहर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान हवाई फायरिंग भी की गई, जिसमें छह लोग घायल हो गए। सभी घायलाें का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज में इलाज कराया गया। इस मामले में थाना नवाबगंज में छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस ने मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के तुलसीपुर माझा गांव के रहने वाले मालिकराम यादव का गांव के एक व्यक्ति से भूमि का विवाद चल रहा है। मालिकराम के मुताबिक जैतपुर माझा गांव में उसने जमीन खरीदी थी, जिस पर वह छप्पर का घर बनाकर रह रहा है। इसी भूमि को गांव का रहने वाला एक व्यक्ति खुद की बता रहा था।
मालिकराम के मुताबिक सोमवार को गांव का एक व्यक्ति अपने दो दर्जन साथियों संग वहां आ धमका और मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच छप्पर को उजाड़ दिया और हवाई फायरिंग भी की। जिसमें मालिकराम यादव, मनीराम यादव, वंशीराम यादव, रामबचन यादव, सालिकराम यादव व अनिल यादव घायल हो गए।
विज्ञापन
सभी घायलाें का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज में इलाज कराया गया है। इस मामले में मालिकराम यादव ने थाना नवाबगंज में छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। थानाध्यक्ष बृजेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।