फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Caught in the SP district secretary rape

दुष्कर्म में फंसे सपा जिला सचिव

Mon, 28 Mar 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोंडा
अमर उजाला ब्यूरो, गोंडा Updated Mon, 28 Mar 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
छोटे भाई को पुलिस से छुड़ाने की फरियाद लेकर गई युवती के साथ दुष्कर्म करने के मामले में सपा जिला सचिव फंस गए हैं। इस मामले में पीड़िता ने सपा जिला सचिव के खिलाफ सोमवार को दुष्कर्म व धमकी देने के साथ ही उसके दो साथियों के विरुद्ध साजिश रचने की रिपोर्ट थाना नवाबगंज में दर्ज कराई है।
विज्ञापन


नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 22 वर्षीया युवती ने थाने में सोमवार को दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसके छोटे भाई को 15 दिन पहले नवाबगंज थाने की पुलिस पकड़ ले गई थी। पुलिस से भाई को छुड़ाने के लिए वह परेशान थी।
विज्ञापन


युवती का आरोप है कि 26 मार्च को चकशिवरहा गांव के रहने वाले बब्लू उसके घर आए और बताया कि उनकी शाहपुर गांव निवासी ईंट-भट्ठा के मालिक एवं सपा जिला सचिव राजिक उस्मानी से जान पहचान है। वह उसके भाई को पुलिस से छुड़ा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती ने बताया कि बब्लू के झांसे में आकर वह अपनी छोटी बहन को लेकर उसके साथ राजिक के घर चली गई। वहां पहुंचकर उन्हें पूरी बात बताई तो वह उसे रोककर बब्लू के साथ कहीं चले गए। रात आठ बजे लौटे तो उनके साथ बब्लू व श्याम नरायन थे।

युवती का आरोप है कि तीनों ने उसकी छोटी बहन को बाहर रोक दिया और उसे एक कमरे में ले गए। वहां राजिक उस्मानी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी से न बताने की धमकी दी। इस मामले में युवती ने राजिक उस्मानी के खिलाफ दुष्कर्म व धमकी देने तथा बब्लू व श्याम नरायन के विरुद्ध साजिश रचने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।


सपा जिला सचिव राजिक उस्मानी का कहना है कि राजनीतिक द्वेष में उसे दुष्कर्म के आरोप में फंसाया गया है। थानाध्यक्ष बृजेंद्र सिंह ने बताया कि युवती के भाई को किशोरी भगाने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने बताया कि युवती से रेप मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed