{"_id":"206c59ef89b4f0dec4473eb96eb48326","slug":"case-on-hundred-people-in-the-brick-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पथराव में सौ लोगों पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पथराव में सौ लोगों पर केस
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक प्रमुखी चुनाव को लेकर रविवार को नवाबगंज में हुई मतदान के दौरान कृषि मंत्री विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के समर्थकों के बीच पथराव व फायरिंग हुई। जिसमें गोली लगने से एक युवक घायल हो गया और तीन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इस मामले में थानाध्यक्ष उमरीबेगमगंज विनय कुमार सरोज ने रविवार देर रात नवाबगंज थाने में सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, तोड़फोड़ व पथराव करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नवाबगंज ब्लॉक से कृषि मंत्री विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह के छोटे भाई नरेंद्र सिंह की पत्नी बबिता सिंह व कैसरगंज के भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के छोटे भाई स्व. शशिभूषण शरण सिंह की पत्नी अरुंधती सिंह ब्लॉक प्रमुख पद पर चुनाव लड़ रही थीं।
रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान के दौरान कोल्ड स्टोरेज तिराहे पर मंत्री और सांसद के समर्थक चुनावी रुझान जानने के लिए जुटे थे।
यहां दोपहर बाद कृषि मंत्री पंडित सिंह और सांसद समर्थकों के बीच भिड़ंत हो गई। इसमें दोनों ओर से पथराव व फायरिंग की गई। जिसमें सुल्तानपुर के लंभुवा थाना क्षेत्र के सैतापुर सराय गांव का रहने वाला दुर्गेश्वर सिंह उर्फ सनी (26) गोली लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
पथराव में थानाध्यक्ष उमरी बेगमगंज की सरकारी जीप समेत तीन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए थे। इस मामले में रविवार देर रात थानाध्यक्ष उमरीबेगमगंज विनय कुमार सरोज ने नवाबगंज थाने में सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, तोड़फोड़ व पथराव करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थानाध्यक्ष नवाबगंज बृजेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।