फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Brother blamed on fraud on his Former MP's

पूर्व सांसद पर भाई ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप

Wed, 05 Aug 2015 09:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा Updated Wed, 05 Aug 2015 09:47 PM IST
विज्ञापन

पूर्व सांसद विनय कुमार पांडेय के भाई अरुण कुमार पांडेय ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए न्यायालय में प्रार्थनापत्र दिया है। प्रार्थनापत्र में कहा है कि चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व सांसद ने अपने भाई से टाटा सफारी गाड़ी किराए पर ली थी। इसके बाद उन्होंने न तो किराया दिया और न ही गाड़ी लौटा रहे हैं।

विज्ञापन


कोतवाली बलरामपुर देहात व पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र देने पर भी सुनवाई नहीं होने पर अरुण ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। हालांकि बुधवार को वकीलों के न्यायिक कार्य से विरत रहने के कारण अरुण के प्रार्थनापत्र पर न्यायालय में सुनवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन


थाना देहात कोतवाली अंतर्गत ग्राम घुघुरपुर निवासी अरुण कुमार पांडेय ने सीजेएम कोर्ट बलरामपुर में प्रार्थनापत्र देकर आरोप लगाया है कि उनके सगे भाई विनय कुमार पांडेय पूर्व में श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र के सांसद रहे हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए विनय ने अरुण से टाटा सफारी गाड़ी 1250 रुपये प्रतिदिन के किराये पर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव हारने के बाद उन्होंने गाड़ी नहीं लौटाई। अरुण का आरोप है कि जब उन्होंने गाड़ी व किराया मांगा तो विनय पांडेय ने वो भी देने से मना कर दिया। अरुण का कहना है कि, पूर्व सांसद उनकी गाड़ी को लखनऊ स्थित अपने मकान पर रखे हैं तथा उसका उपयोग कर रहे हैं। अरुण ने ये गाड़ी सिंडिकेट बैंक से लोन पर ली थी।

प्रार्थनापत्र के साथ उन्होंने वाहन के पंजीकरण सर्टिफिकेट की द्वितीय प्रति व बैंक स्टेटमेंट साक्ष्य के रूप में लगाया है। अरुण का कहना है कि, उन्होंने देहात कोतवाली व एसपी बलरामपुर को प्रार्थनापत्र देकर मामले की शिकायत की थी, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। इस पर उन्होंने न्यायालय की शरण ली है।


अरुण ने सीजेएम कोर्ट बलरामपुर में प्रार्थनापत्र देकर मुकदमा दर्ज कराने का अनुरोध किया है। मगर बुधवार को वकीलों के न्यायिक कार्य से विरत रहने के कारण प्रार्थनापत्र पर सुनवाई नहीं हो सकी। उधर, इस संबंध में पूर्व सांसद का पक्ष जानने के लिए संपर्क करने का प्रयास किया गया मगर उनसे बातचीत नहीं हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed