फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Gunmen Open Fire on Woman Outside Her Home in Saran three Bullets Sustained

बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव: घर के बरामदे में बैठी महिला पर अंधाधुंध फायरिंग, तीन गोलियां लगीं

Sun, 20 Sep 2026 09:17 AM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: सारण ब्यूरो Updated Sun, 20 Sep 2026 09:17 AM IST
सार

सारण के तरैया थाना क्षेत्र में शनिवार रात घर के बरामदे में बैठी 55 वर्षीय नीलम देवी को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। 

विज्ञापन
Bihar Gunmen Open Fire on Woman Outside Her Home in Saran three Bullets Sustained
तरैया में महिला को गोली लगने के बाद परिजनों द्वारा पहुंचाया गया अस्पताल - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र में शनिवार की रात अपराधियों ने घर के बरामदे में बैठी एक महिला को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। अचानक हुई गोलीबारी की इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना तरैया गांव में भगवती स्थान के समीप की बताई जा रही है। घायल महिला की पहचान तरैया निवासी स्वर्गीय अवधेश सिंह की 55 वर्षीय पत्नी नीलम देवी के रूप में हुई है।
विज्ञापन


अपराधी ने अचानक शुरू की फायरिंग
घटना के संबंध में बताया जाता है कि नीलम देवी शनिवार की रात अपने घर के बरामदे में बैठी हुई थीं। इसी दौरान अज्ञात अपराधी वहां पहुंचे और अचानक फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगते ही महिला गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ीं। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों और स्थानीय लोगों ने आनन- फानन में खून से लथपथ नीलम देवी को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल तरैया पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल में उपचार के बाद स्थिति गंभीर रहने पर चिकित्सकों ने उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


पांच गोलियां चलने की बात आई सामने
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों की ओर से करीब पांच गोलियां चलने की बात कही जा रही है। वहीं, अस्पताल सूत्रों के अनुसार महिला के पैर और जांघ में तीन गोली लगने की बात सामने आई है। हालांकि गोलीबारी में कितनी गोलियां चलीं और महिला को कितनी गोलियां लगीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। घायल महिला के परिवार का तरैया के रामबाग में होटल का कारोबार है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि गोलीबारी की घटना के पीछे कोई पुराना विवाद, आपसी रंजिश या अन्य कारण तो नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-   आठ दिन से लापता अमन का नहीं मिला सुराग: ग्रामीणों का फूटा गुस्सा; तीन घंटे तक मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन जाम

इस संबंध में तरैया थाने के थानाध्यक्ष सत्यम प्रताप ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना स्थल की जानकारी जुटाने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारण और वारदात में शामिल अपराधियों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल, देर रात घर के बरामदे में बैठी महिला को गोली मारने की घटना से तरैया क्षेत्र के लोगों में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed