फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kotputli-Behror News ›   Bhiwadi Woman Reports AI-Edited Obscene Video From Haridwar Bathing Clip Going Viral on Social Media

राजस्थान की महिला का हरिद्वार में AI से बनाया अश्लील वीडियो: सोशल मीडिया पर वायरल, साइबर थाने पहुंची पीड़िता

Sun, 20 Sep 2026 11:27 AM IST
कोटपुतली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़ Published by: कोटपुतली ब्यूरो Updated Sun, 20 Sep 2026 11:27 AM IST
सार

हरिद्वार की हर की पैड़ी पर परिवार के साथ स्नान कर रही भिवाड़ी निवासी महिला का कथित वीडियो बनाकर AI की मदद से अश्लील रूप देने और सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। साइबर थाना पुलिस ने शिकायत लेकर जांच शुरू की।

विज्ञापन
Bhiwadi Woman Reports AI-Edited Obscene Video From Haridwar Bathing Clip Going Viral on Social Media
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धार्मिक यात्रा के दौरान हरिद्वार की हर की पैड़ी पर परिवार के साथ स्नान कर रही भिवाड़ी निवासी महिला का कथित तौर पर वीडियो बनाकर उसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से अश्लील रूप देने और सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। वीडियो के सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित होने की जानकारी मिलने के बाद महिला ने भिवाड़ी साइबर थाना पुलिस को लिखित शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीड़िता के अनुसार वह भिवाड़ी की एक सोसायटी में परिवार के साथ रहती है और परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक यात्रा पर हरिद्वार गई थी। वहां हर की पैड़ी पर परिवार के साथ स्नान करने के दौरान किसी व्यक्ति ने उसका वीडियो बना लिया। आरोप है कि बाद में मूल वीडियो के साथ डिजिटल छेड़छाड़ कर AI की मदद से उसे आपत्तिजनक और अश्लील रूप में तैयार किया गया तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर दिया गया।
विज्ञापन


वीडियो वायरल होने के बाद इसकी जानकारी महिला को मिली तो उसने साइबर थाना पुलिस से संपर्क किया। शिकायत में महिला ने उन सोशल मीडिया अकाउंट्स की जानकारी भी पुलिस को देने की बात कही है, जिनसे वीडियो को शेयर और प्रसारित किया जा रहा है। पुलिस अब वीडियो सबसे पहले किस अकाउंट से अपलोड किया गया और इसे आगे किन-किन अकाउंट्स से प्रसारित किया गया, इसकी पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: जिन्होंने सीए बनने का सपना छोड़ा, अब आचार्य महाश्रमण से लेंगी दीक्षा; वीडियो

पीड़िता ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों से अपील की है कि उसके नाम से वायरल किए जा रहे आपत्तिजनक वीडियो को तत्काल अपने अकाउंट से हटा दें और उसे आगे शेयर न करें। महिला का कहना है कि हर की पैड़ी जैसे धार्मिक स्थल पर वह परिवार के साथ स्नान कर रही थी और उसके वास्तविक वीडियो के साथ छेड़छाड़ कर उसे आपत्तिजनक स्वरूप दिया गया है।


महिला ने पुलिस से वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटवाने तथा संबंधित अकाउंट्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस की ओर से वीडियो के स्रोत और उसे वायरल करने वाले लोगों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट्स से आपत्तिजनक सामग्री हटवाने के लिए भी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस जांच पूरी होने के बाद यह स्पष्ट होगा कि मूल वीडियो किसने रिकॉर्ड किया, उसमें डिजिटल तरीके से किस स्तर पर छेड़छाड़ की गई और उसे सोशल मीडिया पर सबसे पहले किस अकाउंट से प्रसारित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed