{"_id":"ba7c782ad3ab5b5ca3887b57dc79e637","slug":"broken-wires-young-man-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तार टूटा, करंट से युवक मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तार टूटा, करंट से युवक मौत
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
Updated Sun, 12 Jul 2015 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीरपुर परसौनी पुरवा में रविवार दोपहर एक तार टूट कर युवक पर गिर गया। तार की चपेट में आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हाई वोल्टेज के कारण गांव के कई लोगों के घरों की केबलें टूटकर गिर गई।
विज्ञापन
थाना कटरा बाजार क्षेत्र वीरपुर गांव के मजरे परसौनी पुरवा के रहने वाले कमरुद्दीन का बेटा पीर मोहम्मद (35) रविवार दोपहर घर में बैठा था तभी अचानक एलटी लाइन में हाई वोल्टेज आ गया। इससे विद्युत केबल टूटकर पीर मोहम्मद पर गिर गई। इससे करंट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान वीरपुर जमील अहमद ने बताया कि एलटी लाइन (लो-वोल्टेज लाइन) में हाई-वोल्टेज आने के कारण पीर मोहम्मद की मौत हुई है। हाई-वोल्टेज के कारण गांव के कई लोगों के घरों की केबल जल गई।
विज्ञापन