फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   bribe Video Viral, lekhpal Suspended

वसूली का वीडियो वायरल, लेखपाल निलंबित

Tue, 08 Aug 2017 11:02 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Tue, 08 Aug 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
 करनैलगंज में कर्ज माफी के नाम पर किसानों से लेखपाल के अवैध वसूली का सनसनीखेज मामला सामने आया है। किसानों को कर्जमाफी का लाभ दिलाने के नाम पर करनैलगंज तहसील में तैनात एक लेखपाल ने कोटेदार के साथ मिलकर किसानों से एक एक हजार रुपये वसूल लिए।
विज्ञापन


वसूली के इस मामले का वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन में हडकंप मच गया है। प्रशासन ने आनन फानन में वसूली करने वाले लेखपाल को निलंबित कर दिया है और इस पूरे प्रकरण की जांच करनैलगंज के तहसीलदार को सौंपी है। 
विज्ञापन

 
किसानों की कर्ज माफी की योजना प्रदेश के मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में शामिल है। बिचौलियों के हस्तक्षेप को दरकिनार कर वास्तविक किसानों को कर्जमाफी का लाभ दिलाने के लिए किसानों की खतौनी के सत्यापन के लिए लेखपालों को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन इस कार्य में लगाए गए लेखपाल ही इस योजना के तहत किसानों का शोषण करने में जुट गए हैं। करनैलगंज तहसील के ग्राम कुंवरपुर अमरहा में बीते रविवार को हल्का लेखपाल बृजेश कुमार कर्जमाफी के लिए किसानों की खतौनी का सत्यापन करने गए थे।

वहां सत्यापन के दौरान उन्होंने गांव के कोटेदार चेतराम के साथ मिलकर किसानों से एक एक हजार रुपये की वसूली शुरू कर दी। लेखपाल के इस बेखौफ कारनामें को किसी ने मोबाइल के जरिए वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।


मंगलवार को इस वसूली के इस वीडियो के सामने आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बाढ़ ग़्रस्त इलाके के संभावित निरीक्षण कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन ने आनन फानन में आरोपी लेखपाल को निलंबित कर दिया है। साथ ही इस मामले की जांच करनैलगंज के तहसीलदार को सौंपी गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed