फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Break the lock of the house a half million goods stolen

घर का ताला तोड़ डेढ़ लाख का सामान चुराया

Tue, 21 Jul 2015 10:25 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 21 Jul 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन
इटियाथोक थाना क्षेत्र के मोहनपुर असिधा गांव में बीती रात घर के दरवाजे का ताला तोड़कर चोरों ने 1600 रुपये, करीब एक लाख के जेवरात और लैपटॉप पार कर दिया। पीड़ित ने इटियाथोक थाने में घटना की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


इटियाथोक थाना क्षेत्र के मोहनपुर असिधा गांव के रहने वाले रामवृक्ष यादव ने बताया कि सोमवार की रात वह खाना खाने के बाद परिवारीजनों के साथ घर के एक कमरे में सो रहे थे। इसी बीच देर रात चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ दिया और एक कमरे में रखी अटैची व लैपटॉप उठा ले गए।
विज्ञापन


रामवृक्ष ने बताया कि अटैची में 1600 रुपये, सोने की चेन, अंगूठी, झाला, टॉप्स, हार, नथुनी व चांदी की पाजेब और पायल रखी थी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को सुबह जब वह सभी लोग सोकर उठे तो घर में चोरी होने की जानकारी हुई। खोजबीन के दौरान घर के पीछे गन्ने के खेत में अटैची टूटी पड़ी मिली और उसमें रखा सभी सामान गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामवृक्ष ने चोरी गए जेवरात की कीमत एक लाख रुपये से अधिक बताई है। इस मामले में पीड़ित ने इटियाथोक थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार झा ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed