{"_id":"59249914a631a83d715b57f89782cd9d","slug":"bluffing-for-job-a-half-million-cheated-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी दिलाने का झांसा दे डेढ़ लाख ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी दिलाने का झांसा दे डेढ़ लाख ठगे
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने युवक से डेढ़ लाख रुपये ठग लिए। नौकरी नहीं मिलने पर युवक ने आरोपी से रुपये वापस मांगे तो उसे जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पीड़ित ने मंगलवार को नगर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल ने मामले की जांच चौकी प्रभारी सिविल लाइंस को सौंपी है।
कौड़िया थाना क्षेत्र के रामापुर गांव निवासी लल्लन जायसवाल ने बताया कि तीन साल पहले उसकी मुलाकात नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गायत्रीपुरम के रहने वाले एक व्यक्ति से हुई थी।
लल्लन के मुताबिक उस व्यक्ति ने बैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उससे डेढ़ लाख रुपये की मांग की। उसने डेढ़ लाख रुपये दे भी दिए, मगर तीन साल बाद भी उसे नौकरी नहीं मिली।
विज्ञापन
लल्लन ने बताया कि जब वह नौकरी की बात करने गायत्रीपुरम जाता जो उसे आश्वासन देकर वापस कर दिया जाता था। काफी दिनों बाद भी जब नौकरी नहीं मिली तो लल्लन को ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद उसने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी।
इस मामले में लल्लन ने नगर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक अभय प्रताप मल्ल ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच चौकी प्रभारी सिविल लाइंस को सौंपी गई है।