फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   bikers gang looted byke, cash and mobile

बाइकर्स गैंग ने लूटी बाइक नगदी और मोबाइल

Thu, 03 Dec 2015 11:33 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 03 Dec 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गैलेनग्रण्ट निवासी तिलक राम अपने गांव के सीताराम को बुधवार को अपनी बाइक से मनकापुर बाजार दवा कराने गए थे।
विज्ञापन


देर शाम को वापस लौटते समय मनकापुर टिकरी मार्ग पर ग्राम नारायनपुर टिकरी जंगल के पास सामने से एक बाइक पर सवार आ रहे तीन बदमाशों ने तिलक राम को असलहे के बल पर ओवरटेक कर रोक लिया।
विज्ञापन


इसके बाद फिल्मी स्टाइल से बाइक से उतरे बदमाशों ने असलहे से जान से मारने की धमकी देकर उसकी बाइक व दोनो के पास से दो हजार रुपये नगद, दो मोबाइल सेट, करीब पांच हजार रुपये के सोने की जंजीर लूट ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने दोनों को मारा पीटा। लूट को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश दो बाइकों से असलहा लहराते टिकरी जंगल की ओर भाग निकले। लोगों ने लूट की घटना की जानकारी कोतवाली मनकापुर पुलिस को दी। लेकिन बदमाशों का कोई पता नही लग सका। तिलक राम ने घटना के बाबत मनकापुर कोतवाली में तहरीर दी है। मनकापुर पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed