{"_id":"57d2ffd94f1c1b9679317e40","slug":"banned-animal-slaughter-stress-in-the-materia","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबंधित पशु वध से मटेरिया में तनाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रतिबंधित पशु वध से मटेरिया में तनाव
गोंडा
Updated Sat, 10 Sep 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
गोंडा के बालपुर में शुक्रवार को गोकशी के बाद तैनात पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धानी गांव के मजरे मटेहिया में शुक्रवार की सुबह प्रतिबंधित पशु का वध करने से तनाव हो गया। तनाव की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक व सीओ सदर ने मौके पर पहुंचकर चार थानों की पुलिस को मौके पर बुला लिया।
गांव के एक खेत में वध प्रतिबंधित पशु के अवशेष मिले हैं जिसे पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में गांव के एक किसान ने कोतवाली देहात में पशु चोरी व गोवध एवं पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। गांव में दो दरोगा आठ सिपाही के साथ ही क्यूआरटी टीम लगाई गई है।
कोेतवाली देहात क्षेत्र के धानी गांव के मजरे मटेहिया के रहने वाले किसान विजयपाल ने बताया कि गुरुवार की रात उसका मवेशी घर के बाहर बंधी थी, जब वह सुबह सोकर उठा तो मवेशी नदारद था।
विज्ञापन
तलाश के दौरान उसके घर से तीन सौ मीटर की दूरी पर स्थित एक खेत में मवेशी के अवशेष मिले। इससे गांव में तनाव हो गया। सूचना पर कोतवाली देहात के प्रभारी दिनेश सिंह विष्ट गांव पहुंचे।
उनकी सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक रवींद्र सिंह, सीओ सदर भरत यादव ने पहुंचकर थानाध्यक्ष तरबगंज व थानाध्यक्ष परसपुर एवं क्यूआरटी टीम को मौके पर बुला लिया गया। इस मामले में विजय पाल ने कोतवाली देहात में पशु चोरी, पशू क्रूरता व गोवध निवारण अधिनियम के तहत आधा दर्जन लोगाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली देहात पुलिस ने तीन आरोपियाें को हिरासत में ले लिया है।