फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Badminhers shot the priest

बदमाशों ने पुजारी को मारी गोली

Thu, 13 Apr 2017 10:14 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Thu, 13 Apr 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
Badminhers shot the priest
shot dead
मछली गांव स्थित करोहानाथ मंदिर के पुजारी को बुधवार देर शाम मंदिर में पूजा करते समय आए पांच बदमाशों ने गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुजारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनकापुर लाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां हालत नाजुक देख जिला अस्पताल के चिकित्सक ने पुजारी को लखनऊ रेफर कर दिया। इस मामले में पुजारी के बेटे ने पांच बदमाशों के खिलाफ कोतवाली मनकापुर में जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


कोतवाली मनकापुर क्षेत्र के मिश्रौलिया गोसाई गांव के मजरा दुबौलिया रामचरण के रहने वाले हनुमान प्रसाद दूबे ने बताया कि उसके पिता ओमप्रकाश दूबे (55) मनकापुर के करोहानाथ मंदिर में पुजारी हैं। हनुमान के मुताबिक उसके पिता देर शाम मंदिर में पूजा कर रहे थे। तभी बाइक से आए पांच बदमाशों ने पूजा करते समय उन्हें तमंचे से गोली मार दी और फरार हो गए। गोली लगने से उसके पिता घायल हो गए।
विज्ञापन


गांव के लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनकापुर पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में हालत बिगड़ने पर चिकित्सक ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। इस मामले में हनुमान प्रसाद दूबे ने कोतवाली मनकापुर में हिमांशु श्रीवास्तव उर्फ रवि निवासी तुलसीपुर कलेनिया, सलमान उर्फ सोनू, सोनू उर्फ इमदाद निवासी ग्राम मनकापुर शेखपुरवा व दो अन्य के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली मनकापुर के प्रभारी निरीक्षक सदानंद सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।         
विज्ञापन
विज्ञापन


करोहानाथ मंदिर के पुजारी ओमप्रकाश दूबे के बेटे हुनमान प्रसाद दुबे ने बताया कि 10 अप्रैल की शाम उसके भाई दुर्गा प्रसाद दूबे अपने साथी गुलशन पांडेय निवासी बैरावा व डीके निवासी कसैला से पिता को गोली मारने वाले आरोपी हिमांशु श्रीवास्तव से विवाद हो गया था। विवाद के दौरान मारपीट हो गई थी। इसी रंजिश को लेकर हिमांशु ने अपने साथियों संग मंदिर में पहुंचकर उसके पिता को गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed