फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Attempt to occupy school, sabotage

स्कूल पर कब्जे का प्रयास, तोड़फोड़

Sun, 30 Jul 2017 11:48 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Sun, 30 Jul 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
सिविल लाइंस के आईटीआई रोड पर पीसीएफ गोदाम के समीप स्थित एक स्कूल में रविवार दोपहर कुछ लोगों ने कब्जे का प्रयास किया। हमलावरों ने स्कूल में तोड़फोड़ की। सूचना पर पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर फरार हो गए। इस मामले में कोतवाली नगर में एक युवक को नामजद करते हुए 40 अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।  
विज्ञापन

    
शहर के सिविल लाइंस क्षेत्र के आईटीआई रोड के रहने वाले वेद प्रकाश मिश्र ने कोतवाली नगर में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उनका कुछ लोगों से जमीन का विवाद चल रहा है। इसी को लेकर रविवार की दोपहर उसके घर के समीप स्थित उनके किंडर गार्डेन स्कूल में 40 लोग लाठी-डंडा लेकर घुस आए और तोड़फोड़ शुरु कर दी।
विज्ञापन


हमलावरों ने स्कूल के फर्नीचर आदि तोड़ दिया। पुलिस को सूचना दी गई। मगर पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर फरार हो गए। इस मामले में वेदप्रकाश मिश्र ने कोतवाली नगर में अमर यादव निवासी विकास भवन चौराहा को नामजद करते हुए 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलबा, मारपीट, धमकी व तोडफ़ोड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed