फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Boundary wall demolished with the intention of taking possession of the plot.

Faridabad News: प्लाॅट पर कब्जे की नीयत से चहारदीवारी तोड़ी

Wed, 30 Sep 2026 12:46 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Boundary wall demolished with the intention of taking possession of the plot.
जबरन घुसकर तोड़फोड़ करने का आरोप, डबुआ थाने में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पाली गांव में 200 वर्ग गज प्लाॅट पर कब्जे की नीयत से व्यक्ति पर चहारदीवारी तोड़ने और बिजली मीटर समेत सीवरेज व पानी की भूमिगत पाइपलाइन उखाड़ने का आरोप है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, आरोपी ने चेंबर और बैकयार्ड की मिट्टी भी उखाड़ दी।

घटना 13 सितंबर की है। शिकायत पर पुलिस जांच के बाद 28 सितंबर को डबुआ थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता सुजीत कुमार मलिक की पत्नी शालिनी मलिक ने पाली क्षेत्र में 300 वर्ग गज जमीन पर मकान बनाया हुआ है। इसके साथ लगते 200 वर्ग गज प्लाॅट का सतिंदर के साथ इकरारनामा किया हुआ है। शिकायत के अनुसार, उक्त जमीन पर उनका कब्जा था। आरोप है कि 13 सितंबर को पाली निवासी प्रमोद भड़ाना ने जमीन पर कब्जा करने की नीयत से चहारदीवारी तोड़ दी और अंदर घुसकर तोड़फोड़ की थी। शिकायतकर्ता ने पुलिस अधिकारियों को दी शिकायत में आरोप लगाया कि चहारदीवारी तोड़ने के साथ बिजली मीटर, पानी और सीवरेज की भूमिगत पाइपलाइन तथा चेंबर क्षतिग्रस्त किए गए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि 28 सितंबर को डबुआ थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed