{"_id":"6abc0f00b0ff3fbec90cbff0","slug":"bike-collides-with-truck-in-sikars-paroh-one-dead-una-news-c-93-1-una1002-207797-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: सिक्कर का परोह में ट्रक से टकराई बाइक, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: सिक्कर का परोह में ट्रक से टकराई बाइक, एक की मौत
Wed, 30 Sep 2026 12:48 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 30 Sep 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
सिक्कर का परोह में हुए सड़क हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोग। स्रोत : जागरूक पाठक
अंब (ऊना)। उपमंडल अंब के सिक्कर का परोह के पास मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे हुए सड़क हादसे में बाइक सवार 38 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।
मृतक की पहचान हेमराज निवासी मसलाना, तहसील अंब जिला ऊना के रूप में हुई है। हेमराज निजी कंपनी में कार्यरत था और ड्यूटी से लौट रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार हेमराज रोजाना की तरह मंगलवार को नादौन की तरफ केबल जांचने की ड्यूटी पर गया था। ड्यूटी पूरी करने के बाद शाम करीब चार बजे बाइक पर ज्वार की तरफ लौट रहा था।
ज्वार से करीब एक किलोमीटर पहले सिक्कर का परोह के समीप उसकी बाइक आगे चल रहे कबाड़ से लदे ट्रक से टकरा गई। टक्कर के बाद हेमराज सड़क पर गिर गया और सिर में गंभीर चोट लगने से अचेत हो गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत सिविल अस्पताल अंब पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लिया।
एसडीपीओ अंब अनिल पटियाल ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया गया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। ट्रक चालक से भी पूछताछ की जा रही है।