फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Arrested seven accused to rob the ballot box

मतपेटी लूटने के सात आरोपी गिरफ्तार

Tue, 15 Dec 2015 11:37 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 15 Dec 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
डिक्सिर गांव में मतदान के दौरान मतपेटी लूटने के सात आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे चरण में 10 दिसंबर को बेलसर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय डिक्सिर मतदान केंद्र पर वोट डाले जा रहे थे। इसी दौरान लोगों ने मतपेटी लूट ली और उसे कुएं में फेंक दिया था।

इस मामले में पीठासीन अधिकारी रामसाजन ने उमरीबेगमगंज थाने में डिक्सिर गांव के मजरा पूरे खेमपुरवा के रहने वाले जगदेव सिंह, उसके बेटे राहुल सिंह, भाई अशोक कुमार, विक्की, नीरज मिश्र, सुरेंद्र सिंह, अकबाल बहादुर सिंह, पिंटू सिंह, पूरे गुलामबास निवासी सतीश मिश्र व डिक्सिर गांव निवासी सुनील गोस्वामी के खिलाफ बलवा, लूट, सरकारी काम में बाधा डालने व लोक संपत्ति अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष उमरीबेगमगंज विनय कुमार सरोज ने बताया कि मंगलवार को सुबह जगदेव सिंह, उसके बेटे राहुल सिंह, भाई अशोक कुमार, विक्की, नीरज मिश्र, सुरेंद्र सिंह, अकबाल बहादुर सिंह, पिंटू सिंह, सतीश मिश्र व सुनील गोस्वामी को उत्तरी भवानी के पास गिरफ्तार कर लिया गया। एसओ ने बताया कि शेष तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed