{"_id":"e3e5ba368e4b2709ffa933ff8434c29e","slug":"antrjnpdiy-auto-lifter-gang-busted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरजनपदीय आटो लिफ्टर गैंग का भंडाफोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंतरजनपदीय आटो लिफ्टर गैंग का भंडाफोड़
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीआईजी व एसपी डॉ. उमेश चंद्र श्रीवास्तव ने शनिवार को बताया कि नगर कोतवाल मुधर मिश्रा की टीम ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर चीनी मिल भगौतीगंज के पीछे आटो लिफ्टर गैंग के चार सदस्यों को धर दबोचा। ये लोग कई जिलों से बाइक चुुराकर नेपाल तथा बहराइच में बेंचते थे। इनके पास से पांच चोरी की बाइक भी बरामद की गई हैं।
चोरों की पहचान राहुल शुक्ला निवासी नंदलालपुरवा थाना इटियाथोक गोंडा, पूरन लाल यादव निवासी अहिरनपुरवा थाना इटियाथोक गोंडा, अजय कुमार अवस्थी निवासी ग्राम कुरासी स्टेशन रोड इटियाथोक गोंडा तथा संदीप कुमार वर्मा निवासी दुर्गापुर थाना बलरामपुर देहात जनपद बलरामपुर के रूप में हुई है।
इनके पास से 50 लीटर कच्ची शराब तथा सैकड़ों नशीली गोलियां भी बरामद की गई है। पूछताछ के दौरान इन लोगों ने बताया कि ये लोग बाइक चुराकर नेपाल तथा बहराइच में बेंचते थे। इनकी मदद करने वाले लोगों की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
इन लोगों ने गोंडा, श्रावस्ती व बहराइच में हुई बाइक चोरी की घटनाओं में शामिल होना स्वीकार किया है। राहुल शुक्ला के खिलाफ गोंडा में एटीएम से हुई 2.5 लाख की चोरी का भी केस दर्ज है।
इन सभी के खिलाफ विभिन्न धारों में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। बरामद चोरी की बाइकों में तीन नगर कोतवाली क्षेत्र से चुराई गई थीं। एसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।