फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Ambulance fire on petrol pump

पेट्रोलपंप पर एंबुलेंस में लगी आग

Fri, 09 Jun 2017 10:11 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Fri, 09 Jun 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
बेलसर रोड पर तिवारीबाजार के नजदीक स्थित जीके किसान सेवा केन्द्र पेट्रोल पंप पर एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। दोपहर सवा 12 बजे यहां तेल भराने आई एक एबुंलेंस देखते ही देखते धू-धू कर जल उठी। जिसके बाद आनन-फानन में पेट्रोलपंप कर्मियों ने न सिर्फ  जलती हुई एंबुलेंस में लगी आग पर काबू पाया। बल्कि पेट्रोल पंप को भी जलने से बचा लिया। 108 नम्बर की एबुंलेंस आग लगने से पूरी तरह कबाड़ में तब्दील हो चुकी है।  
विज्ञापन

   
अभी तक तो इस तरह से अचानक आग लगने की घटनाएं केवल रोडवेज की बसों में ही हुआ करती थी। लेकिन शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की 108 एंबुलेंस में जिस तरह से आग लगी। उसने हर किसी को सोंचने के लिए मजबूर कर दिया है। तिवारी बाजार के प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो दोपहर के करीब साढ़े 12 बजे होंगे।
विज्ञापन


जिस समय यह एंबुलेंस जीके किसान सेवा केन्द्र पर तेल भराने पहुंची। एबुंलेंस का चालक व ईएमटी दोनों लोग पेट्रोलपंप की केबिन में खड़े पेट्रोलपंप कर्मियों से बात कर रहे थे कि उसी बीच एंबुलेंस से आग की लपटें निकलने लगीं। पेट्रोलपंप पर तैनात कर्मी और एंबुलेंस चालक व ईएमटी जब तक कुछ समझ पाते।
विज्ञापन
विज्ञापन


उतनी देर में एबुलेंस के भीतर रहे आक्सीजन सिलेंडर दगने शुरू हो गए। जिससे एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए। आनन-फानन में पेट्रोलपंप कर्मियों ने तत्काल इसकी सूचना फायरब्रिगेड को दी। वहीं पेट्रोलपंप पर उपलब्ध अग्निशमन यंत्रों से आग पर काबू पाने में जुट गए।    
 
 गनीमत रही कि आग पूरे पेट्रोलपंप को अपनी आगोश में लेती, इससे पहले ही पेट्रोलपंप कर्मियों ने पाइप लाइन से होने वाली पेट्रोल व डीजल की आपूतिर्द बंद कर दी। जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। करीब दो घंटे तक चली मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की दो गाड़िय़ों ने आग पर काबू पाया। लेकिन तबतक 108 सेवा की एंबुलेंस पूरी तरह कबाड़ में तब्दील हो चुकी थी।

वहीं एंबुलेंस के भीतर मौजूद लाइफ सेविंग की आलमारी सहित तीन आक्सीजन सिलेंडर, आग बुझाने वाले संयंत्र सहित सबकुछ जलकर कबाड़ हो गया। आग लगने की इस घटना के बाद एबुंलेंस चालक व ईएमटी दोनों वहां से भाग लिए।


आग की सूचना मिलते ही एसपी उमेश कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने स्थिति का जायजा लिया। जीवीके इमरी के प्रोजेक्ट मैनेजर उमाशंकर का कहना है कि आग किन कारणों से लगी है, उसकी जांच कराई जाएगी। उधर सीएमओ डा.उमेश सिंह यादव ने एंबुलेंस में आग लगने की घटना को गंभीर मानते हुए इसकी जांच की बात कही है।       

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed