फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   accused of kidnapping on minister

मंत्री पर अपहरण का आरोप

Tue, 16 Feb 2016 11:34 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 16 Feb 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
एमएलसी चुनाव को लेकर जिले में आरोप प्रत्यारोपों का दौर जारी है। मंगलवार को बनकटी सूर्यबली सिंह गांव प्रधान राधिका सिंह के पति श्याम सिंह ने आरोप लगाया कि एक मंत्री के इशारे पर उनका अपहरण कर लिया गया हालांकि पुलिस के दखल के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। जबकि एसपी प्रदीप यादव ने कहा कि उन्हें कोई शिकायत नही मिली थी। राधिका एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेश सिंह उर्फ डब्बू की प्रस्तावक हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को भाजपा कार्यालय पर कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह की ओर से आयोजित एक पत्रकार वार्ता में मीडिया से मुखातिब श्याम सिंह ने बताया कि सोमवार की रात अलावल देवरिया गांव के रहने वाले तारिक खां की फार्च्यूनर गाड़ी से रात 3 बजे उनका अपहरण करके उन्हें मंत्री के आवास पर लाया गया।
विज्ञापन


जहां भाजपा प्रत्याशी राजेश सिंह उर्फ डब्बू के चुनाव में बतौर प्रस्तावक प्रस्ताव करने वाली उनकी पत्नी से प्रस्ताव वापस लेने का दबाव  डाला गया। यही नहीं उन्हें 50 लाख रुपये की लालच भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्याम सिंह ने खुद की हत्या की भी आशंका जताई है। साथ ही पूरे प्रकरण की शिकायत निर्वाचन आयोग को भी भेजी है। लेकिन पत्रकारों के बार-बार मंत्री का नाम पूछने पर उसने एक भी बार मंत्री का नाम नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed