फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   accused of flirting Teenager mown down

छेड़खानी के आरोपी ने किशोरी को गोलियों से भूना

Sat, 16 Apr 2016 09:47 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Sat, 16 Apr 2016 09:47 PM IST
विज्ञापन
accused of flirting Teenager mown down
जाम लगाते लोग - फोटो : अमर उजाला
 कौड़िया बाजार थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक युवक ने रंजिश में भरे बाजार एक किशोरी को गोलियों से भून दिया। किशोरी की हत्या के बाद आरोपी असलहा लहराते हुए भाग गया। आरोपी किशोरी छेड़छाड़ के आरोप में दो माह पहले जेल गया था। 
विज्ञापन


कौड़िया बाजार थाना क्षेत्र में के रहने वाले एक व्यक्ति की 15 वर्षीया बेटी कौड़िया के ही एक कॉलेज में 10वीं की छात्रा थी। मृतका के पिता ने बताया कि उसकी बेटी शनिवार सुबह 10 बजे अपनी सहेली के घर किताब लेने गई थी।
विज्ञापन


वह किताब लेकर घर के सामने पहुंची ही थी, तभी उसके घर के सामने स्थित सराफा दुकानदार शिवमंगल सोनी ने उसकी बेटी को गोलियाें से भून दिया। हत्या करने के बाद शिवमंगल फरार हो गया, मगर उसके भाई को लोगों की मदद से पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। बाजार में दिनदहाड़े हुई हत्या से गुस्साए लोग सड़क पर उतर आए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ  नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और शव को सड़क से उठाने नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने लोगों को समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में मृतका के पिता ने थाना कौड़िया में आरोपी शिवमंगल सोनी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

थानाध्यक्ष इंतखाब अहमद ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एएसपी आरके सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। 


आरोपी शिवमंगल सोनी कौड़िया बाजार में अपनी बहन के घर पर रहकर कस्बे में सराफा की दुकान करता था। उसके साथ उसका छोटा भाई अनुज भी रहता है, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed