फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   रंगदारी मामले में पुलिस अलर्ट,क्राइम ब्रांच व सर्विलांस टीम ने शुरु की जांच

रंगदारी मामले में पुलिस अलर्ट,क्राइम ब्रांच व सर्विलांस टीम ने शुरु की जांच

Thu, 24 May 2018 12:19 AM IST
Updated Thu, 24 May 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
रंगदारी मामले में पुलिस अलर्ट,क्राइम ब्रांच व सर्विलांस टीम ने शुरु की जांच
विधायकों से रंगदारी मांगने की जांच में क्राइम ब्रांच भी जुटी
विज्ञापन


गोंडा। मेहनौन से भाजपा विधायक विनय कुमार द्विवेदी व तरबगंज से विधायक प्रेम नरायन पांडेय से व्हाट्सएप के जरिए 10-10 लाख रुपये की रंगदारी की मांग व विधायक के परिवारीजनों को जान से मारने की धमकी मिलने की सूचना के बाद जिले का पुलिस सतर्क हो गई है।

दोनों विधायकों के गृह क्षेत्र की थाने की पुलिस फोर्स को अलर्ट कर दिया गया है और क्राइम ब्रांच व सर्विलांस की टीम ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

भाजपा विधायक विनय कुमार द्विवेदी व तरबगंज सीट से विधायक प्रेम नरायन पांडेय से मंगलवार को व्हाट्सएप पर मैसेज भेज 10-10 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की है। अली बुदेश भाई नाम से भेजे गए मैसेज में आरोपी ने खुद को दुबई का रहने वाला बताया है और तीन दिन के भीतर रंगदारी न देने पर विधायक व उनके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी गई है।
विज्ञापन


दोनों विधायकों की तरफ से मंगलवार को हजरतगंज थाने में संदेश भेजने वाले अली बुदेश के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई जा चुकी है। मेहनौन विधायक विनय द्विवेदी व तरबगंज विधायक प्रेमनरायन पांडेय ने बताया कि इस प्रकरण की जानकारी मंडल के डीआईजी अनिल कुमार राय व जिले के पुलिस कप्तान लल्लन सिंह को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेहनौन विधायक ने एसपी से अपनी व अपने घर की सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग की है। वहीं सत्तापक्ष के विधायकों से रंगदारी मांगे जाने की सूचना मिलने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया है।

बुधवार को इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की और जिले में सतर्कता बरतने के आदेश दिए। मोबाइल पर व्हाट्सएप के जरिए भेजे गए संदेशों की पड़ताल के लिए सर्विलांस सेल की टीम को लगाया गया है। मैसेज किस क्षेत्र से किया गया है और मोबाइल नंबर कहां का है इन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

एसपी के आदेश पर क्राइम ब्रांच की टीम ने भी मामले की जांच शुरु कर दी है। पुलिस अधीक्षक लल्लन सिंह ने दोनों विधायकों के गृहक्षेत्र की पुलिस को भी अलर्ट कर दिया है और उनके घरों की चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।


पुलिस अधीक्षक लल्लन सिंह ने कहा कि भाजपा के दोनो विधायकों की तरफ से इस प्रकरण की जानकारी दी गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच क्रांइम ब्रांच व सर्विलासं सेल को सौंपी गई है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।


विधायकों के गृहक्षेत्र की पुलिस को अलर्ट रहने का आदेश जारी कर दिया गया है। साथ ही उनके घरों के समीप पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कमी नही रहने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed