{"_id":"5a3bd7954f1c1bc1678c2d5e","slug":"91513871253-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ाणिज्य कर टीम का आयरन स्टोर पर छापा,1.50लाख की टैक्स चोरी पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ाणिज्य कर टीम का आयरन स्टोर पर छापा,1.50लाख की टैक्स चोरी पकड़ी
Updated Thu, 21 Dec 2017 09:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयरन स्टोर पर छापा, 1.50 लाख की टैक्स चोरी पकड़ी
गोंडा। वाणिज्य कर विभाग की टीम ने गुरूवार को करनैलगंज के निशा आयरन स्टोर्स पर छापेमारी कर 1.50 लाख रुपये की टैक्स चोरी का मामला पकड़ा है।
आयरन कारोबारी की ओर से अपने बिक्री किये गये माल का ब्यौरा टैक्स रिटर्न फाइल करने में नही दिखाया था जब टीम ने मौके पर जांच की तो कारोबारी की ओर से अभिलेख में दिखाए गये स्टाक से मौके पर स्टाक की मात्रा काफी कम मिली।
प्रदेश के अपर मुख्य सचिव एंव आयुक्त वाणिज्य कर की ओर वीडियो कांफे्रसिंग में अधिकारियों से गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष जीएसटी आर-3 बी रिटर्न फाइल न किये जाने पर नाराजगी जमायी थी।
उन्होंने रिटर्न दाखिल न करने पर सन्दिग्ध कारोबारियों की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये थे। इसी को लेकर वाणिज्य कर विभाग ने करनैलगंज में स्थित मेसर्स निशा आयरन स्टोर्स की आनलाइन जीएसटी पोर्टल की जांच की। जांच में दिखाए गये आयरन के स्टाक व फर्म पर मौजूद स्टाक की गोपनीय जांच की विभागीय अधिकारियों को बड़ी टैक्स चोरी किये जाने का संदेह हुआ।
विज्ञापन
टीम ने जांच में पाया कि व्यापार स्थल पर उपलब्ध स्टाक (आयरन एण्ड स्टील )लेखों में दिखाए गये स्टाक से काफी कम है। इसी को लेकर वाणिज्य कर विभाग के स्पेशल इन्वेस्डीगेशन ब्यूरो और मोबाइल टीम ने एसआईबी के जेसी डीपी साहू की नेतृत्व में गुरूवार को करनैलगंज के मेसर्स निशा आयरन स्टोर नाम के फर्म पर छापा मारा।
टीम को जांच में व्यापार स्थल पर उपलब्ध स्टाक (आयरन एण्ड स्टील )लेखों में दिखाए गये स्टाक से करीब आठ लाख रुपये का स्टाक कम मिला। यही नही बेचे गये पूरे माल का ब्यौरा टैक्स के रिटर्न फाइल में नही दिखाया।
इस पर वाणिज्य कर की एसआईबी व मोबाइल की संयुक्त टीम ने फर्म की पड़ताल के बाद टैक्स चोरी का दोषी मानकर उससे 1.50 लाख रुपये का टैक्स वसूल किया। जेसी एसआईबी डीपी साहू ने बताया कि करापवंचन में संलिप्त फर्मों व कारोबारियों की जांच की जा रही है। जांच टीम में डिप्टी कमिश्नर राहुल कुमार,बब्बू यादव,अभिेषेक कुमार शुक्ला,असिस्टेंट कमिश्नर संतोष कुमार सिंह,वाणिज्य कर अधिकारी राहुल मिश्रा में शामिल रहे।