फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   बैठक से नदारद सचिव का काटा वेतन,तीन को नोटिस

बैठक से नदारद सचिव का काटा वेतन,तीन को नोटिस

Mon, 04 Dec 2017 10:01 PM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 10:01 PM IST
विज्ञापन
बैठक से नदारद सचिव का काटा वेतन,तीन को नोटिस

विज्ञापन
बैठक से लापता सचिव का काटा वेतन, तीन को नोटिस

गोंडा। जिला पंचायत राज अधिकारी ने सोमवार को मुजेहना विकास खंड में ग्राम पंचायत सचिवों के साथ बैठक कर शौचालय निर्माण की समीक्षा की। बैठक से नदारद रहने वाले सचिव रामनेवास वर्मा का एक दिन काटने का निर्देश दिया जबकि शौचालय निर्माण में हीला हवाली करने वाले दो सचिवों को नोटिस देकर जवाब तलब किया है।

मुजेहना ब्लॉक के सभागार में सोमवार को आयोजित पंचायत सचिवों की बैठक में डीपीआरओ घनश्याम सागर ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत कराए जा रहे शौचालय निर्माण की समीक्षा की।
विज्ञापन


उन्होंने मुजेहना को पूरी तरह से ओडीएफ ब्लॉक बनाने के लिए गांवों में मैत्री शौचालय व आंगनबाड़ी केंद्रों पर बनने वाले शौचालय निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। डीपीआरओ की इस बैठक में सचिव रामनेवास वर्मा गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर डीपीआरओ ने उनका एक दिन का वेतन काटने का निर्देश बीडीओ को दिया है। इसके अलावा शौचालय निर्माण में शिथिलता बरतने वाले पंचायत सचिव रोशनलाल,दिलीप उपाध्याय व देवेंद्र पांडेय को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।


शौचालय निर्माण में सराहनीय प्रयास करने वाले सचिवों को सम्मानित भी किया। समीक्षा बैठक में डीपीएम रमन,एडीओ पंचायत रवि कुमार मिश्रा,अजीत गुप्ता, खेमराज,अमरजीत,व खंड प्रेरक रत्नेश शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed