फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   कारगिल विजय दिवस पर याद किए गए देश के अमर जवान

कारगिल विजय दिवस पर याद किए गए देश के अमर जवान

Thu, 27 Jul 2017 12:31 AM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
कारगिल विजय दिवस पर याद किए गए देश के अमर जवान
विजय दिवस पर किया अमर जवानों को नमन
विज्ञापन

डीएम व एसपी ने कारगिल जवानों को किया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। देश की रक्षा करने वाले अमर जवानों का यह देश और हम सब आजीवन कर्जदार हैं क्योंकि देश के वीर जवानों की बदौलत ही हम सब आज खुली हवा में सांसें ले पा रहे हैं। देश के जवान विकट परिस्थितियों में सजग प्रहरी की तरह देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं। इसलिए वे स्वयं देश के जवानों को नमन करते हैं तथा सेवा निवृत्त जवानों की हर समस्याओं के निराकरण का पूरा प्रयास करेंगे। यह विचार जिलाधिकारी जेबी सिंह ने सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास केन्द्र में बुधवार को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जवानों को सम्मानित करने के उपरान्त अपने संबोधन में व्यक्त किए।

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर वर्ष 1999 में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए कारगिल युद्ध के दौरान अदम्य साहस के साथ दुश्मनों का मुकाबला करने वाले नायक विजय सिंह कारगिल व सुबेदार शत्रुघ्न मौर्य को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर डीएम ने कहा कि देश के जवानों का यह देश हमेशा ऋणी है और जिलाधिकारी के रूप में उनके द्वारा जवानों की समस्याओं के निस्तारण का पूरा प्रयास किया जाएगा। एसपी उमेश कुमार सिंह ने कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि विश्व में सबसे बड़ा दान देश के लिए बलिदान है, इसलिए देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले जवानों को वे कोटि-कोटि नमन करते हैं। उन्होंने देश के सेना के जवानों जैसी निष्ठा यदि आम नागरिकों और हम सबमें आ जाए तो निश्चित ही इस देश में विकास, आपसी सौहार्द के साथ सुरक्षा की भावना भी आ सकती है। हम लोगों के लिए देश के वीर जवान अनुकरणीय हैं। कार्यक्रम के दौरान कारगिल युद्ध के दौरान दुश्मनों की गोली से घायल होने वाले नायक विजय सिंह कारगिल व सुबेदार शत्रुघ्न मौर्य ने युद्ध के दौरान की आंखों देखी घटना से लोगों को अवगत कराया। कार्यक्रम के समापन के उपरान्त सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास केन्द्र के अधिकारी कर्नल विजय कुमार द्वारा डीएम व एसपी का आभार प्रकट किया गया। कार्यक्रम के दौरान कमांडिंग आफीसर एनसीसी, सीआरपीएफ कमान्डेंट, सीएचएस के कर्नल डीआर सिंह, सेवानिवृत्त जवान राम नायक तिवारी, राम नरेश गोस्वामी, हरिद्वार प्रसाद मिश्र, विनोद कुमार सिंह, हेमंत सिंह व अन्य सेवानिवृत्त जवान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed