फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   पूजा पंडाल में करंट लगने से बालिका की मौत

पूजा पंडाल में करंट लगने से बालिका की मौत

Thu, 11 Oct 2018 10:50 PM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
पूजा पंडाल में करंट लगने से बालिका की मौत
पूजा पंडाल में करंट लगने से बालिका की मौत
विज्ञापन


गोंडा। कैलाशबाग मंदिर में गुरुवार दोपहर दुर्गापूजा पंडाल में करंट लगने से नौ वर्षीय बालिका की मौत हो गई। बालिका के पिता ने दुर्गापूजा समिति के चार पदाधिकारियों को बेटी की मौत का जिम्मेदार ठहराते हए कोतवाली करनैलगंज में तहरीर दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करके जांच शुरू कर दी है।

करनैलगंज कस्बे के कैलाशबाग मंदिर में रहने वाले श्याम गोस्वामी की नौ वर्षीय बेटी कोमल गुरुवार दोपहर मंदिर परिसर में खेल रही थी। इसी बीच मंदिर परिसर में स्थापित दुर्गापूजा पंडाल में लगे बिजली के तारों से करंट लगने से कोमल की मौत हो गई।
विज्ञापन


कुछ देर बाद जब परिवारीजनों ने कोमल का शव पड़ा देखा तो वहां कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी हृदेश कुमार, सीओ कृष्ण चंद्र सिंह, तहसीलदार मिश्री सिंह चौहान, कोतवाल वेदप्रकाश श्रीवास्तव आदि मौके पर पहुंचे। बालिका की मौत से आक्रोश के मद्देनजर मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोमल के पिता श्याम गोस्वामी ने दुर्गापूजा कमेटी के पदाधिकारियों को बेटी की मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए कोतवाली करनैलगंज में तहरीर दी है। जिसमें आरोप लगाया है कि सात अक्टूबर को समिति पदाधिकारियों ने मंदिर परिसर में जबरन पंडाल लगाकर दुर्गा जी की प्रतिमा स्थापित कर दी।

इसके बाद गुरुवार को पंडाल में बिजली के तार बिछा दिए गए। जिससे करंट लगने से कोमल की मौत हुई है। कोतवाल वेदप्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि, तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।

इस बारे में कैलाश बाग दुर्गापूजा समिति के अध्यक्ष मोहित पांडेय व सरदार जोगेंद्र सिंह जानी का कहना है कि, मंदिर परिसर में तकरीबन 40 साल से प्रतिमा स्थापित की जा रही है।


पंडाल में दोपहर 12 बजे तक पूजा समाप्त होने के बाद सभी पदाधिकारी अपने-अपने काम पर चले जाते हैं और शाम को पूजा शुरू होने पर पुन: आते हैं। इस बीच करंट लगने से बालिका की मौत हो गई।

जिसकी उन्हें काफी देर बाद खबर मिली। घटना दुखद है मगर समिति के किसी भी पदाधिकारी व सदस्य की इसमें कोई लापरवाही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed