फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   अलाव ताप रहे तीन मजदूरों को पिकप ने रौंदा, गंभीर रूप से घायल

अलाव ताप रहे तीन मजदूरों को पिकप ने रौंदा, गंभीर रूप से घायल

Wed, 20 Dec 2017 10:17 PM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
अलाव ताप रहे तीन मजदूरों को पिकप ने रौंदा, गंभीर रूप से घायल
घने कोहरे में पिकप ने तीन मजदूरों को रौंदा, गंभीर
विज्ञापन


मसकनवा। कोहरा अब धीरे-धीरे जानलेवा होता जा रहा है। बुधवार सुबह मनकापुर-मसकनवा मार्ग पर गड़रही गांव के पास अलाव ताप रहे तीन मजदूरों को घने कोहरे में एक पिकप ने रौंद दिया। हादसे के बाद पिकप भी अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे में घायल मजदूरों को सीएचसी मनकापुर ले जाया गया जहां से गंभीर होने के कारण उन्हें गोंडा रेफर किया गया। घायल मजदूर झारखंड व विहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


छपिया थाना क्षेत्र के मनकापुर-मसकनवां मार्ग पर एक नेटवर्किंग कंपनी की ओर से केबिल डालने का काम चल रहा है। बुधवार की सुबह इसी मार्ग पर गड़रही गांव के पास केबिल डालने वाले कुछ मजदूर अलाव ताप रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच मनकापुर से आ रही एक पिकप कोहरे के कारण अनियंत्रित हो गई और मजदूरों को रौंदते हुए खाईं में जाकर पलट गई। जिससे पिकप के नीचे दबकर संतोष गुप्ता निवासी गड़रही, मजदूर राजकिशोर निवासी ग्राम कोहको झारखंड व संजय भारती निवासी जनपद गया बिहार गंभीर रुप से घायल हो गए।

घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी मसकनवा ले जाया गया। जहां से उन्हें गोंडा रिफर कर दिया गया। वहां गंभीर अवस्था में मजदूरों को किसी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में पिकप चालक बच गया और घटना स्थल से फरार हो गया।


सूचना पर पहुंची पुलिस पिकप को थाने ले आई है। केबिल कांट्रैक्टर राज कुमार निवासी बुलंदशहर ने पिकअप चालक के खिलाफ थाना छपिया में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष छपिया शैलेश सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed