{"_id":"5999c08b4f1c1b9e7a8b45ad","slug":"81503248523-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्जमाफी के नाम पर लेखपाल ने फिर मांगे रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कर्जमाफी के नाम पर लेखपाल ने फिर मांगे रुपये
Updated Sun, 20 Aug 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्जमाफी के नाम पर लेखपाल ने फिर मांगी घूस
आडियो वायरल होने के बाद तहसीलदार ने शुरू की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
तरबगंज। कर्जमाफी योजना का लाभ दिलाने के लिए लेखपालों के घूस मांगने का सिलसिला लगातार बढ़ रहा है। पांच लेखपालों के खिलाफ कार्रवाई होने के बावजूद जांच कर रहे लेखपाल अवैध वसूली से बाज नहीं आ रहे है। रविवार को तरबगंज के बैजलपुर गांव में जांच के नाम पर घूस मांगने का लेखपाल का ऑडियो सामने आया है। इसके वायरल होने के बाद तहसीलदार ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बैजलपुर गांव के रहने वाले सुनील पांडेय के मुताबिक उसके पिता ठाकुर प्रसाद ने इलाहाबाद बैंक की शाखा बैजलपुर से 90 हजार रुपये का लोन ले रखा है। सुनील ने बताया कि शनिवार को उसने बैजलपुर गांव में कर्जमाफी के अभिलेखों के सत्यापन के लिए लगाए गए तरबगंज तहसील के लेखपाल सियाराम को फोन कर रिपोर्ट लगाने की जानकारी मांग थी। आरोप है कि इस पर लेखपाल सियाराम ने कागजी खर्च के नाम पर घूस की मांग की। सुनील ने लेखपाल सियाराम की आवाज को मोबाइल में रिकार्ड कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। साथ ही इसकी शिकायत तरबगंज के तहसीलदार महेंद्र प्रताप सिंह से की। तहसीलदार महेंद्र प्रताप सिंह ने इस ऑडियो को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।