फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   सात थानों में नए थानाध्यक्षों की हुई तैनाती, 30 के तबादले

सात थानों में नए थानाध्यक्षों की हुई तैनाती, 30 के तबादले

Thu, 21 Feb 2019 09:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 09:47 PM IST
विज्ञापन
सात थानों में नए थानाध्यक्षों की हुई तैनाती, 30 के तबादले
सात थानों में नए प्रभारी तैनात, 30 का तबादला
विज्ञापन



गोंडा। पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने गुरुवार को सात थानों में नए प्रभारी की तैनाती के साथ ही 10 निरीक्षकों और 13 उपनिरीक्षकों की तैनाती में फेरबदल किया है।

ये फेरबदल गैर जनपद से आए निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों की तैनाती के लिए किया गया है। बहराइच से आईं महिला निरीक्षक मंजू पांडेय को महिला थाने की कमान सौंपी गई है।
विज्ञापन



कटरा बाजार थाने में निरीक्षक अपराध के पद पर तैनात संदीप कुमार सिंह को कटरा थाने का ही प्रभारी निरीक्षक बनाया है। पुलिस लाइंस से आलोक राव को मनकापुर कोतवाल, राजेश कुमार सिंह को करनैलगंज का प्रभारी निरीक्षक, श्याम बहादुर सिंह को छपिया का प्रभारी निरीक्षक, संजय कुमार को मोतीगंज थाने का प्रभारी निरीक्षक, खरगुपुर थाने में एसएसआई रहे उपनिरीक्षक संतोष कुमार तिवारी को खरगुपुर का ही थानाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस लाइन से अटल बिहारी ठाकुर को निरीक्षक अपराध करनैलगंज, मनोज कुमार सिंह को प्रभारी जन शिकायत प्रकोष्ठ, गजेंद्र कुमार को कोतवाली नगर में निरीक्षक अपराध, रामअवतार सिंह यादव को प्रभारी क्राइम ब्रांच, अफसर परवेज को प्रभारी आयोग सेल व बाल किशोर इकाई बनाया गया है।


नरेंद्र बहादुर यादव को निरीक्षक अपराध मनकापुर, विनोद अग्रिहोत्री को निरीक्षक अपराध छपिया, सूरज प्रसाद को प्रभारी विशेष जांच प्रकोष्ठ, रामकृपाल शुक्ल को प्रभारी जन सूचना रिट सेल, सुखवीर सिंह भदौरिया को क्राइम ब्रांच, उपनिरीक्षक गोरखनाथ सरोज को थाना मोतीगंज से कटरा बाजार, अनिल सिंह को वरिष्ठ उपनिरीक्षक नवाबगंज, अरुण राय को मीडिया सेल, अरविंद वर्मा को चौकी प्रभारी मिश्रौलिया बनाया गया है।



मुकेश पांडेय को चौकी प्रभारी मिश्रौलिया से चुनाव सेल, राम अशीष यादव को परसपुर से चुनाव सेल, रुदल बहादुर सिंह को चुनाव सेल से मॉनीटरिंग सेल, रामाश्रय यादव को पुलिस लाइंस से करनैलगंज, रामजी यादव को कोतवाली नगर, राम बदन सिंह को मोतीगंज, वीरेंद्र कुमार शुक्ल को एसएसआई इटियाथोक, विनोद सिंह को एसएसआई खोंडारे और जंग बहादुर यादव को एसएसआई कौड़िया बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed