फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   भनान चीनी मिल मुख्य महाप्रबंधक समेत चार लोगों पर केस

भनान चीनी मिल मुख्य महाप्रबंधक समेत चार लोगों पर केस

Wed, 07 Mar 2018 11:45 PM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
भनान चीनी मिल मुख्य महाप्रबंधक समेत चार लोगों पर केस

विज्ञापन
बभनान चीनी मिल के सीजीएम और जीएम पर केस

बभनान( गोंडा)। बभनान चीनी मिल में ढाई माह पूर्व ड्यूटी के दौरान मिल के फिटर हेल्पर की मौत के मामले में मिल के महाप्रबंधक समेत चार लोग फंस गए हैं। फिटर हेल्पर के बेटे ने बुधवार को थाना छपिया में मिल के महाप्रबंधक समेत चार लोगों के खिलाफ लापरवाही के कारण मौत की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

थाना छपिया क्षेत्र के सिसई रानीपुर गांव निवासी सौरभ मिश्र ने थाना छपिया में बुधवार को दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसके पिता बद्री प्रसाद बभनान चीनी मिल में फिटर हेल्पर के पद पर तैनात थे। सौरभ के मुताबिक कुछ महीनों से उसके पिता और मिल के बेचन सिंह उप महाप्रबंधक, बीके यादव सीजीएम, आरआर सिंह मुख्य सुरक्षा अधिकारी व केपी सिंह लेबर आफिसर के बीच ग्रेड बढ़ाये जाने को लेकर कहासुनी चल रही थी।
विज्ञापन


इसको लेकर मिल के अधिकारियों ने उसके पिता को कई बार धमकी भी दी थी। सौरभ का आरोप है कि मिल के अधिकारियों की प्रताड़ना से उसके पिता ने दुखड़ा व्यक्त करते हुए नौकरी छोड़ देने का उससे जिक्र भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके पिता बद्री प्रसाद 18 दिसम्बर 2017 को मिल में ड्यूटी पर थे, दोपहर में 12 बजे लंच होने पर खाना खाने के लिए आवास के लिए निकल रहे थे। उसी समय अधिकारियों ने उन्हें बगास यार्ड में बुलाया। सौरभ ने बताया कि दोपहर एक बजे उसकी मां को सूचना मिली कि उसके पिता मिल में रॉड गिरने से घायल हो गए हैं।

उन्हें उपचार के लिए बस्ती भेजा गया है। इसकी सूचना पर जब वह अस्पताल पहुंचा तो वहां चिकित्सक ने बताया कि उसके पिता को यहां मृत अवस्था में लाया गया था। सौरभ का आरोप है कि मिल के अधिकारियों ने उसके पिता को दोपहर 12 बजे के बाद जबरन रोक लिया और बिना सुरक्षा व्यवस्था के काम करवा रहे थे, जिससे उसके पिता के ऊपर लोहे की रॉड गिरने से उनकी मौत हो गई।

सौरभ मिश्र ने थाना छपिया में मिल के मुख्य महाप्रबंधक बीके यादव, उप महाप्रबंधक बेचन सिंह, मुख्य सुरक्षा अधिकारी आरआर सिंह, लेबर आफिसर केपी सिंह के खिलाफ लापरवाही के कारण फिटर हेल्पर के मौत की रिपोर्ट दर्ज कराई है।


थानाध्यक्ष छपिया शैलेश सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उधर बभनान चीनी मिल के मुख्य महाप्रबंधक बी के यादव ने बताया कि लगाए गए आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed