फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   7.86 lakh rupees recovered in vehicle checking

चेकिंग में पकड़ी 7.86 लाख की नकदी

Wed, 11 Jan 2017 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा Updated Wed, 11 Jan 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
7.86 lakh rupees recovered in vehicle checking
2000 rupees
जिले मे चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान में बुधवार को पुलिस ने दो थाना क्षेत्रों में 7.86 लाख रुपये की नकदी पकड़ी है। बहराइच जिले के एक युवक को नगर कोतवाली पुलिस ने सुबह चेकिंग के दौरान नकदी के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


उसके पास से पुलिस ने 4.76 लाख रुपये बरामद किए हैं जिसमें 2.94 लाख रुपये के दो हजार के नए नोट भी शामिल हैं। उधर मनकापुर थाना क्षेत्र के झिलाही बाजार व पीलखाना चौराहा पर भी चेकिंग के दौरान 3.10 लाख रुपये की करेंसी पकड़ी गई। ये सभी नोट दो हजार के थे।
विज्ञापन


रुपयों के संबंध में सही जानकारी न देने के कारण पुलिस ने करेंसी जब्त कर ली है। पकड़े गए युवक के खिलाफ नगर कोतवाली व मनकापुर में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में वोटों की खरीद फरोख्त को लेकर बड़े पैमाने पर धन खर्च किया जाता है, लेकिन इस बार नोटबंदी ने चुनाव लड़ने वाले लोगों का खेल बिगाड़ रखा है। चुनाव आयोग को आशंका है कि इस बार के चुनावों में बड़े पैमाने पर कालाधन खपाया जा सकता है।

इस कालेधन की खपत को रोकने के लिए आयोग ने व्यापक इंतजाम किए हैं। आचार संहिता लागू होने के साथ ही आयोग ने 50 हजार रुपये से ज्यादा की नकदी को लेकर चलने पर रोक लगा दी है। साथ ही चेकिंग के दौरान इससे अधिक की रकम मिलने पर उसे जब्त करने का निर्देश दिया है।

आचार संहिता लागू होने के बाद से ही लगातार वाहनों की चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम में सीओ सदर भरत यादव के नेतृत्व में नगर कोतवाल बृजेश सिंह व दरोगा डीएन सिंह अपनी टीम के साथ सुबह मिश्रौलिया पुलिस चौकी के समीप वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।

नगर कोतवाल ने बताया कि चेकिंग के दौरान फैजाबाद बाईपास की तरफ से एक छोटा डीसीएम वाहन आता हुआ दिखाई दिया। चेकिंग के दौरान जब वाहन चालक की तलाशी ली गई तो उसके पास से 4 लाख 76 हजार 9 सौ रुपये बरामद हुए। इस रकम के बारे में वह सही जानकारी नहीं दे पाया।

इस पर उसे हिरासत में ले लिया गया। सीओ भरत यादव ने बताया कि बरामद रकम में 2.94 लाख रुपये के दो हजार के नए नोट भी शामिल हैं। पूरी रकम को जब्त कर लिया गया है और पकड़े गए युवक नजीब निवासी नानपारा जनपद बहराइच के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है।

उधर, मनकापुर में शाम को झिलाही बाजार के पास चेकिंग के दौरान गोंडा से सादुल्लानगर जा रहे एक किराना व्यापारी बजरंगी मौर्या के पास से दो लाख रुपए के नए नोट बरामद किए। इसी थाना क्षेत्र के पीलखाना चौराहा के पास से भी पुलिस ने भाजपा का झंडा लगाए जा रही एक एसयूवी को रोका।


तलाशी के दौरान एक लाख 10 हजार की नकदी व झंडा, बैनर व पोस्टर बरामद किया गया है। बताया जाता है कि इस वाहन में भाजपा नेता ममता पांडेय भी सवार थीं। इन दोनों वाहनों से बरामद रुपए जब्त कर आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed