{"_id":"5c894317bdec2213f8015a9d","slug":"61552499479-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन से गायब युवक का नदी में मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन दिन से गायब युवक का नदी में मिला शव
विज्ञापन
लापता युवक का नदी में मिला शव
गोंडा। तीन दिन से लापता युवक का शव बुधवार शाम रामपुर टेंगरहा मंदिर के पास टेढ़ी नदी में मिला। तरबगंज व वजीरगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने शव नदी से बाहर निकालकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
रामचेरापुर निवासी देवकुमार पांडेय उर्फ अन्नू (35) नौ मार्च को अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने काफी खोजबीन की मगर उसका कुछ पता नहीं चला। इस पर 11 मार्च को वजीरगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।
बुधवार शाम आसपास के लोगों ने रामपुर टेंगरहा मंदिर के पास टेढ़ी नदी में शव उतराते देखा। दो थानों की सीमा होने के चलते तरबगंज व वजीरगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव नदी से निकलवाया।
विज्ञापन
प्रधान प्रतिनिधि पिंटू पांडेय ने शव की शिनाख्त की। उन्होंने बताया कि देवकुमार के चेहरे पर चोट के निशान हैं। पुलिस ने परिवारीजनों एवं अन्य लोगों से घटना की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है।