{"_id":"595e86724f1c1b8a628b464a","slug":"61499367026-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन बाद संदिग्ध बांग्लादेशी युवक को भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार दिन बाद संदिग्ध बांग्लादेशी युवक को भेजा जेल
Updated Fri, 07 Jul 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध बांग्लादेशी युवक को भेजा जेल
इटियाथोक (गोंडा)। चार दिन पहले संदिग्ध रूप से पकड़े गए बांग्लादेशी युवक को गुरुवार को पुलिस ने जेल भेज दिया। इन चार दिनों में इंटेलीजेंस से लेकर खुफिया विभाग की पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिक से पूछताछ की। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि मेडिकल परीक्षण के बाद युवक सामान्य पाया गया। युवक ने बताया कि उसका नाम सलीम पुत्र दानिश है। वह बांग्लादेश के जमालपुर जिले के नूरंदी थाने के रयधर गांव का रहने वाला है। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक युवक के पास पासपोर्ट न होने की दशा में उसे 14 दिनों के लिए विदेशी अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।