फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   पिता को बुलाने गए बेटे पर पेट्रोल डाल लगा दी आग

पिता को बुलाने गए बेटे पर पेट्रोल डाल लगा दी आग

Tue, 14 May 2019 11:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
पिता को बुलाने गए बेटे पर पेट्रोल डाल लगा दी आग
पिता को शराब पीने से मना किया तो दबंगों ने जिंदा जलाया
विज्ञापन


गोंडा। गोंडा-अयोध्या मार्ग पर चिस्तीपुर के समीप के अपने पिता को बुलाने गए एक युवक को टैंकर चालक व क्नीनर ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। जिससे आग की लपटों से घिरा युवक बचाव के लिए चीखता निजी चिकित्सक के यहां भागा। मगर चिकित्सक ने उसे जवाब दे दिया। उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां से गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

कोतवाली देहात क्षेत्र के मुगलजोत के रहने वाले ननकऊ ने बताया कि उसका चचेरा भाई विष्णु गोस्वामी (20) पुत्र रामदीन गोस्वामी मंगलवार की देर शाम अपने घर पर था। इसी बीच उसे पता चला कि उसके पिता रामदीन चिस्तीपुुर के पास एक दुकान पर बैठे हैं। वह पिता को बुलाने के लिए घर से चिस्तीपुर पहुंचा तो उसके पिता शराब के नशे में थे। जिसे देखकर विष्णु अपने पिता को डांटने लगा। इसी बीच पहले से वहां टैंकर लेकर खड़े खोरहंसा के रहने वाले टैंकर चालक व क्लीनर विष्णु से भिड़ गए।
विज्ञापन


इसके बाद दोनों ने टैंकर से पेट्रोल निकाला और विष्णु पर पेट्रोल डालकर उसे आग लगा दी। आग की लपटों से घिरा वह बचाव के लिए चीखता हुआ एक निजी चिकित्सक के यहां भागा। मगर चिकित्सक ने उसे इलाज करने से मना कर दिया। उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां से गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना पर कोतवाल देहात ने मौके पर पहुंचकर लोगों से जानकारी ली। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। बताया कि आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed